मार्केट न्यूज़

6 min read | अपडेटेड January 16, 2026, 19:58 IST
सारांश
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में Reliance Industries का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.56% बढ़कर ₹18645 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा ₹18,540 करोड़ था। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

आज Reliance Industries, Wipro, Tech Mahindra जैसी कंपनियां नतीजे घोषित करने वाली है।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में Reliance Industries का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.56% बढ़कर ₹18645 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा ₹18,540 करोड़ था। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
आईटी कंपनी Tech Mahindra के भी नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 1,122 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 983.2 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 8 फीसदी बढ़कर 14,393.2 करोड़ रुपये हो गया।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,119 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछली तिमाही के मुकाबले 4 फीसदी और सालाना आधार पर 7 फीसदी कम है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है।
Leela Palaces Hotels & Resorts ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 162 फीसदी बढ़कर 148 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 56.4 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 23.5 फीसदी बढ़कर 457.4 करोड़ रुपये हो गया है।
Federal Bank ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 9 फीसदी बढ़कर 1,041 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 955.44 करोड़ रुपये था। इसका GNPA 1.72 फीसदी पर रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 1.83% था। नेट NPA की बात करें तो यह 0.42% पर रहा, जबकि पिछले तिमाही में यह 0.48 फीसदी था।
सबसे ज्यादा नजरें Reliance Industries (RIL) के नतीजों पर रहेंगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस को टेलीकॉम (Jio) और रिटेल बिजनेस से अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी का Q3 रेवेन्यू करीब ₹2.54–2.56 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जो साल-दर-साल करीब 6–7% ज्यादा हो सकता है। मुनाफा भी पिछली तिमाही के मुकाबले 2–3% बढ़कर ₹18,550–18,700 करोड़ के आसपास रह सकता है।
निवेशक खासतौर पर यह देखेंगे कि रिटेल, टेलीकॉम और ऑयल रिफाइनिंग बिजनेस का प्रदर्शन कैसा रहा और मैनेजमेंट आगे के बिजनेस को लेकर क्या संकेत देता है।
आज जिन दूसरी कंपनियों के नतीजे आने हैं, उनमें Jindal Saw, SML Mahindra, Bajaj Healthcare, Geojit Financial Services और Kesoram Industries भी शामिल हैं। BSE के मुताबिक, कुल 40 के आसपास कंपनियां आज अपने नतीजे घोषित करेंगी।
| क्रमांक | कंपनी कोड | कंपनी का नाम | रिज़ल्ट की तारीख |
|---|---|---|---|
| 1 | 517041 | ADOR | 16 जनवरी 2026 |
| 2 | 506597 | AMAL | 16 जनवरी 2026 |
| 3 | 505029 | ATLASCYCLE | 16 जनवरी 2026 |
| 4 | 539872 | BAJAJHCARE | 16 जनवरी 2026 |
| 5 | 539198 | CAPFIN | 16 जनवरी 2026 |
| 6 | 532885 | CENTRALBK | 16 जनवरी 2026 |
| 7 | 530871 | CHEMBOND | 16 जनवरी 2026 |
| 8 | 531460 | CONTICON | 16 जनवरी 2026 |
| 9 | 521220 | DAMODARIND | 16 जनवरी 2026 |
| 10 | 538882 | EMERALD | 16 जनवरी 2026 |
| 11 | 500469 | FEDERALBNK | 16 जनवरी 2026 |
| 12 | 504028 | GEE | 16 जनवरी 2026 |
| 13 | 532285 | GEOJITFSL | 16 जनवरी 2026 |
| 14 | 500184 | HSCL | 16 जनवरी 2026 |
| 15 | 524342 | INDOBORAX | 16 जनवरी 2026 |
| 16 | 539005 | JAYATMA | 16 जनवरी 2026 |
| 17 | 506943 | JBCHEPHARM | 16 जनवरी 2026 |
| 18 | 500378 | JINDALSAW | 16 जनवरी 2026 |
| 19 | 543994 | JSWINFRA | 16 जनवरी 2026 |
| 20 | 502937 | KESORAMIND | 16 जनवरी 2026 |
| 21 | 507948 | KEYCORP | 16 जनवरी 2026 |
| 22 | 533519 | LTF | 16 जनवरी 2026 |
| 23 | 523754 | MAHEPC | 16 जनवरी 2026 |
| 24 | 509762 | MAPROIN | 16 जनवरी 2026 |
| 25 | 544663 | NEPLOG | 16 जनवरी 2026 |
| 26 | 532854 | NITINFIRE | 16 जनवरी 2026 |
| 27 | 517536 | ONWARDTEC | 16 जनवरी 2026 |
| 28 | 542652 | POLYCAB | 16 जनवरी 2026 |
| 29 | 524000 | POONAWALLA | 16 जनवरी 2026 |
| 30 | 500325 | RELIANCE | 16 जनवरी 2026 |
| 31 | 505192 | SMLMAH | 16 जनवरी 2026 |
| 32 | 532784 | SOBHA | 16 जनवरी 2026 |
| 33 | 501110 | SUNRINV | 16 जनवरी 2026 |
| 34 | 531638 | SURAJLTD | 16 जनवरी 2026 |
| 35 | 544028 | TATATECH | 16 जनवरी 2026 |
| 36 | 532755 | TECHM | 16 जनवरी 2026 |
| 37 | 544408 | THELEELA | 16 जनवरी 2026 |
| 38 | 533540 | TREEHOUSE | 16 जनवरी 2026 |
| 39 | 537820 | VIJIFIN | 16 जनवरी 2026 |
| 40 | 533257 | WAAREEINDO | 16 जनवरी 2026 |
| 41 | 501370 | WALCHPF | 16 जनवरी 2026 |
| 42 | 507685 | WIPRO | 16 जनवरी 2026 |
इससे पहले गुरुवार को कुछ कंपनियों ने अपने नतीजे जारी किए। Jio Financial Services का Q3 मुनाफा साल-दर-साल करीब 9% गिरकर ₹269 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹900 करोड़ से ज्यादा हो गया। वहीं L&T Technology Services का मुनाफा तिमाही-दर-तिमाही और साल-दर-साल दोनों आधार पर घटा, लेकिन कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 10% से ज्यादा रही।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।