return to news
  1. Q3 Results Highlights: M&M ने पेश किए दमदार नतीजे, वहीं Ashok Leyland के रिजल्ट ने निवेशकों को किया निराश, यहां देखें अपडेट्स

मार्केट न्यूज़

Q3 Results Highlights: M&M ने पेश किए दमदार नतीजे, वहीं Ashok Leyland के रिजल्ट ने निवेशकों को किया निराश, यहां देखें अपडेट्स

Upstox

12 min read | अपडेटेड February 11, 2026, 18:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज का दिन शेयर बाजार के लिए काफी अहम है क्योंकि 340 से ज्यादा कंपनियां अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा से दमदार मुनाफे की उम्मीद है, जबकि अशोक लेलैंड के सेल्स आंकड़ों ने पहले ही उत्साह बढ़ा दिया है।

शेयर सूची

q3-results-live-updates-today-11-feb

आज ऑटो और फार्मा सेक्टर के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है।

Q3 Results Live: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन नतीजों के लिहाज से बहुत बड़ा होने वाला है। वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों का आखिरी दौर चल रहा है और आज एक साथ कई बड़ी कंपनियां अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाली हैं। इनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और अशोक लेलैंड के साथ-साथ फार्मा सेक्टर की बड़ी खिलाड़ी डिविस लेबोरेटरीज के नतीजे भी शामिल हैं। ऑटो सेक्टर में आज सबसे ज्यादा हलचल महिंद्रा एंड महिंद्रा के नतीजों को लेकर रहने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 27 से 34 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों की जबरदस्त मांग के कारण कंपनी के राजस्व में भी करीब 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दूसरी ओर, अशोक लेलैंड ने पहले ही अपने सेल्स वॉल्यूम में करीब 24 प्रतिशत की शानदार बढ़त दिखाई है। कंपनी का स्टॉक हाल ही में अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है, ऐसे में आज आने वाले नतीजे निवेशकों के उत्साह को और बढ़ा सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तिमाही नतीजों के लाइव अपडेट्स (Q3 Results Live Updates 11 Feb):

06:31 PM: Godrej Industries का मुनाफा 9% बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर ₹205 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 188.20 करोड़ रुपये था। Godrej Industries का दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 4.69 फीसदी बढ़कर 5051.19 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,824.83 करोड़ रुपये था।

04:12 PM: Lenskart Solutions को ₹131.03 करोड़ का मुनाफा

Lenskart Solutions का मुनाफा दिसंबर तिमाही में पिछले साल के ₹1.85 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹131.03 करोड़ हो गया। यानी पिछले साल के इसी समय से यह 6982.7 फीसदी ज्यादा है। इसका रेवेन्यू ₹1668.84 करोड़ के मुकाबले ₹2,307.73 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी समय से 38.28% ज्यादा है।

04:01 PM: SJVN का मुनाफा 51% बढ़ा

SJVN का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट लेटेस्ट दिसंबर क्वार्टर में ₹224.38 करोड़ रहा, जो एक साल पहले के ₹149.03 करोड़ से 50.56 फीसदी ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 61.24 फीसदी बढ़कर ₹1081.97 करोड़ हो गया।

02:58 PM - मिसेज बेक्टर्स फूड के मुनाफे में 10% की बढ़त

मिसेज बेक्टर्स फूड ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं, जिसमें कंपनी का मुनाफा 10% बढ़कर 38 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 34.5 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी 8.4% की ग्रोथ देखी गई है और यह 492 करोड़ से बढ़कर 533.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 11.4% की बढ़त के साथ 68.3 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, कंपनी का मार्जिन भी पिछले साल के 12.5% के मुकाबले थोड़ा सुधरकर 12.8% हो गया है।

02:40 PM - जेटीईकेटी इंडिया के मुनाफे में 25.2% का उछाल

जेटीईकेटी इंडिया ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है और कंपनी का मुनाफा 25.2% बढ़कर 20.4 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 16.3 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी 15% की अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है और यह 592 करोड़ से बढ़कर 680 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 18.7% की बढ़त के साथ 52 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही कंपनी के मार्जिन में भी सुधार आया है और यह 7.4% से बढ़कर 7.7% हो गया है।

02:27 PM - अवंती फीड्स के मुनाफे में 10.5% की बढ़त

अवंती फीड्स ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी का मुनाफा 10.5% बढ़कर 149.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 135.2 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी हल्की बढ़त देखी गई है और यह 1,365 करोड़ से बढ़कर 1,383 करोड़ रुपये हो गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 9.4% की बढ़त के साथ 176 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा, कंपनी के मार्जिन में भी सुधार हुआ है और यह पिछले साल के 11.8% के मुकाबले बढ़कर 12.7% हो गया है।

02:14 PM - मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन के मुनाफे में बड़ी गिरावट

मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का मुनाफा 44% गिरकर 47 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 83.8 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की आय में 78% की अच्छी बढ़त हुई है और यह 153.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 242.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 69% घटकर 32.8 करोड़ रुपये रहा है। मुनाफे पर दबाव के चलते कंपनी का मार्जिन भी पिछले साल के 44% के मुकाबले गिरकर 21.4% पर आ गया है।

01:54 PM - अशोक लेलैंड के कंसोलिडेटेड नतीजे जारी

ऑटो दिग्गज अशोक लेलैंड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजे पेश कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 802.24 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल इसी अवधि में 819.67 करोड़ रुपये था। मुनाफे में इस मामूली कमी की बड़ी वजह नए लेबर कोड के चलते आया 331.14 करोड़ रुपये का वन-टाइम खर्च (एक्सेप्शनल आइटम) है। वहीं, कंपनी की कुल आय में शानदार बढ़त देखी गई है और यह 12,060.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,010.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा भी 27% की बढ़ोतरी के साथ 1,535 करोड़ रुपये रहा है।

01:36 PM - इगाराशी मोटर्स के मुनाफे में गिरावट

इगाराशी मोटर्स के लिए तीसरी तिमाही उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और कंपनी का मुनाफा 32.7% गिरकर 3.5 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 5.2 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की आय में 2.5% की मामूली बढ़त देखी गई है और यह 210.8 करोड़ से बढ़कर 216 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 14.8% घटकर 20.2 करोड़ रुपये रह गया है और मार्जिन भी 11.3% से गिरकर 9.4% पर आ गया है।

01:21 PM - जुनिपर होटल्स के मुनाफे में जोरदार उछाल

जुनिपर होटल्स के लिए यह तिमाही बहुत शानदार रही है और कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर 65.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 32.5 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी 16.8% की बढ़ोतरी हुई है और यह 252.5 करोड़ से बढ़कर 295 करोड़ रुपये हो गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 37.3% बढ़कर 127.4 करोड़ रुपये रहा है। साथ ही, कंपनी के मार्जिन में भी बड़ा सुधार आया है और यह 36.8% से बढ़कर 43.2% पर पहुंच गया है।

01:05 PM - डिवीज लैबोरेटरीज के आए नतीजे

फार्मा कंपनी डिवीज लैबोरेटरीज ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी को 583 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी दौरान रहे 589 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। मुनाफे में आई इस कमी की बड़ी वजह 74 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल आइटम है। वहीं, पिछले 9 महीनों के प्रदर्शन को देखें तो कंपनी की कुल कमाई 8000 करोड़ रुपये के पार निकल गई है।

12:49 PM- KMC Speciality Hospitals के मुनाफे में 83% का उछाल

KMC स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स (इंडिया) ने दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए बेहद शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) सालाना आधार पर 82.68% की भारी बढ़त के साथ ₹13.72 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹7.51 करोड़ था।

12:35 PM- Mahindra & Mahindra: मार्केट लीडरशिप में नंबर 1

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ अपनी मार्केट लीडरशिप के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं, जो कंपनी की मजबूत पकड़ को दिखाते हैं। SUV सेगमेंट में कंपनी 24.1% रेवेन्यू मार्केट शेयर के साथ नंबर 1 पायदान पर बनी हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 90 bps की बढ़त दर्ज की गई है। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में <3.5T LCV कैटेगरी में कंपनी का मार्केट शेयर 51.9% रहा है, जबकि इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स में भी 38.6% हिस्सेदारी के साथ कंपनी शीर्ष पर है। ट्रैक्टर सेगमेंट में 44% मार्केट शेयर के साथ दबदबा बरकरार है, हालांकि इसमें 20 bps की मामूली गिरावट देखी गई है।

12:01 PM- Mahindra & Mahindra के मुनाफे में 33% की रिकॉर्ड बढ़त

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने आजो अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी ने ऑपरेशंस और मुनाफे के मोर्चे पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 32.6% बढ़कर ₹3,931.30 करोड़ रहा है, जो पिछले साल ₹2,964.31 करोड़ था। इसी दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 26.1% की मजबूती के साथ ₹30,538.23 करोड़ से बढ़कर ₹38,516.81 करोड़ पर पहुंच गया है। ऑटोमोटिव सेगमेंट में ₹28,361.48 करोड़ की जोरदार बिक्री और 14.68% के बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन ने इन नतीजों को और भी शानदार बना दिया है।

11:51 AM- Edelweiss Financial में निवेशकों की चांदी

मंगलवार को आए धमाकेदार नतीजों और एक बड़ी डील की खबर के बाद आज एडलवाइस फाइनेंशियल के शेयरों में करीब 4% की इंट्राडे तेजी देखी जा रही है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 112% उछलकर 264 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि रेवेन्यू में भी 132% की भारी बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म कार्लाइल (Carlyle) द्वारा एडलवाइस की सब्सिडियरी 'निडो होम फाइनेंस' में 2,100 करोड़ रुपये निवेश करने के फैसले ने निवेशकों का जोश दोगुना कर दिया है। आज बाजार खुलते ही स्टॉक में अच्छी खरीदारी दिखी और यह 124.65 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।

11:37 AM- Lenskart में नतीजों से पहले सुस्ती

तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान से ठीक पहले आज लेंसकार्ट के शेयरों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर कंपनी के शेयर 0.14% की सुस्ती के साथ 474.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी आज अपने कमाई के आंकड़े पेश करने वाली है, जिसका बाजार को बेसब्री से इंतजार है।

11:17 AM- M&M में नतीजों से पहले हलचल

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के आज आने वाले तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले बाजार में काफी सरगर्मी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर आज 2.54% की बढ़त के साथ 3,769.00 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि ऑटो और फार्म सेक्टर में मजबूत बिक्री की वजह से कंपनी का मुनाफा 33% तक बढ़कर 3,943 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। रेवेन्यू में भी 30% के आसपास ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।

11:02 AM- Eicher Motors और Apollo Hospitals का बाजार में दबदबा

आज के कारोबार में निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में आयशर मोटर्स और अपोलो हॉस्पिटल्स सबसे आगे चल रहे हैं। शानदार Q3 नतीजों के बाद निवेशकों में इन शेयरों को लेकर भारी उत्साह है, जिसकी वजह से आयशर मोटर्स के शेयर 6.5% की तगड़ी उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, अपोलो हॉस्पिटल्स में भी 4.5% की मजबूती देखी जा रही है। मुनाफे में आई इस जोरदार ग्रोथ ने न केवल इन कंपनियों के प्रति भरोसा बढ़ाया है, बल्कि आज के मार्केट सेंटीमेंट को भी काफी पॉजिटिव कर दिया है।

10:27 AM- फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर पर भी नजर

दवा बनाने वाली कंपनी डिविस लेबोरेटरीज के नतीजे आज फार्मा सेक्टर की चाल तय करेंगे। इसके अलावा पतंजलि फूड्स के प्रदर्शन पर भी सबकी पैनी नजर रहेगी। पतंजलि ने पिछले कुछ समय में अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत की है, इसलिए आज के आंकड़े यह बताएंगे कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में मांग की स्थिति कैसी है। कंज्यूमर सेक्टर की अन्य कंपनियों जैसे मिसेज बेक्टर फूड्स और बॉम्बे डाइंग के आंकड़े भी आज ही जारी होने वाले हैं।

10:05 AM- सरकारी और इंफ्रा कंपनियों की रहेगी धूम

आज के नतीजों की फेहरिस्त में केवल प्राइवेट कंपनियां ही नहीं, बल्कि कई सरकारी दिग्गज भी शामिल हैं। बिजली क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की इरकॉन इंटरनेशनल के नतीजे आज आने वाले हैं। इसके अलावा जुपिटर वैगन्स और प्रोटीअन ई-गॉव जैसी कंपनियां भी अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगी। इन कंपनियों के पास बड़े ऑर्डर बुक होते हैं, इसलिए इनके मुनाफे के साथ-साथ भविष्य के ऑर्डर पर भी निवेशकों का ध्यान रहेगा।

09:45 AM- इन कंपनियों पर दिखेगा कल के नतीजों का असर

आज बाजार में उन कंपनियों के शेयरों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी जिन्होंने मंगलवार को अपने नतीजे घोषित किए थे। इनमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज, आइशर मोटर्स और जुबिलेंट फूडवर्क्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। ग्रासिम और आइशर मोटर्स ने मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसका असर आज इनके ट्रेडिंग वॉल्यूम पर पड़ सकता है। वहीं, लेंसकार्ट और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी अनलिस्टेड और बड़ी कंपनियां भी आज अपने प्रदर्शन की जानकारी साझा कर सकती हैं, जिससे जुड़े निवेश वाले शेयरों में हलचल हो सकती है।

09:27 AM- छोटे और मंझोले शेयरों में भी रहेगा एक्शन

दिग्गजों के अलावा आज करीब 340 से ज्यादा कंपनियां अपने नतीजे देंगी। इनमें एपेक्स फ्रोजन फूड्स, एस्ट्राजेनेका फार्मा, डॉलर इंडस्ट्रीज और आईओएल केमिकल्स जैसे नाम शामिल हैं। स्पेशलिटी केमिकल्स और पावर सेक्टर की कई छोटी कंपनियां भी आज रडार पर रहेंगी। बजट के बाद बाजार में स्टॉक्स के चयन को लेकर निवेशक काफी सतर्क हैं, इसलिए हर कंपनी के मार्जिन और भविष्य के गाइडेंस को बहुत बारीकी से देखा जा रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख