मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड November 13, 2025, 18:38 IST
सारांश
Q2 Results: आज सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर रही अन्य कंपनियों में Page Industries, Voltas, Jubilant Foodworks, Ipca Laboratories, Apollo Tyres, New India Assurance Company, PTC Industries और National Securities Depository Ltd भी शामिल हैं।

Q2 Results Live: इस की लिस्ट में Tata Motors से लेकर Hero MotoCorp जैसी कंपनियां शामिल हैं।
आज सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर रही अन्य कंपनियों में Page Industries, Voltas, Jubilant Foodworks, Ipca Laboratories, Apollo Tyres, New India Assurance Company, PTC Industries, National Securities Depository Ltd, Ventive Hospitality, Concord Biotech, Granules India, Titagarh Rail Systems और Eureka Forbes भी शामिल हैं।
गोल्ड लोन देने वाली NBFC कंपनी Muthoot Finance का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 87.4 फीसदी बढ़कर 2,345 करोड़ रुपये हो गया। सोने की कीमतों में उछाल के बीच लोन की बढ़ती मांग के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी को 1,251 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था। कंपनी ने कहा कि तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NII) 58.5 फीसदी बढ़कर 3,991 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,518 करोड़ रुपये थी।
LG Electronics ने आज सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27 फीसदी घटकर 389 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 535.7 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1 फीसदी से भी कम की बढ़त के साथ 6,174 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा मोटर्स के कमर्शियल बिजनेस के तिमाही नतीजे आज 13 नवंबर को आ गए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 867 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में उसे 498 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू साल-दर-साल 6% बढ़कर 18,585 करोड़ रुपये हो गया।
Bharat Dynamics का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 76 फीसदी बढ़कर 216 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 122.5 करोड़ रुपये था। इस रक्षा क्षेत्र की कंपनी का रेवेन्यू दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 1,147 करोड़ रुपये हो गया।
Voltas ने सितंबत तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 74.41 फीसदी घटकर ₹34 करोड़ पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 134 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू भी 10.39 फीसदी घटकर 2,347 करोड़ रुपये पर आ गया।
पिछले साल की समान अवधि में रेवेन्यू ₹2,619 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 56.66 फीसदी घटकर ₹70 करोड़ पर आ गया, जबकि पहले यह 162 करोड़ रुपये पर था। इसका EBITDA मार्जिन 2.98% फीसदी रहा, जबकि पिछले साल यह 6.17% था।
आयशर मोटर्स का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में ₹1208.01 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के ₹1009.88 करोड़ की तुलना में 19.61% अधिक है। आयशर मोटर्स का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 40.34% बढ़कर ₹5,902.07 करोड़ हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू ₹4,205.44 करोड़ था।
सितंबर तिमाही में Samvardhana Motherson का मुनाफा सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर ₹827 करोड़ रह गया। जबकि एक साल पहले यह ₹879.74 करोड़ था।
NBCC India ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 25.71% बढ़कर ₹153.51 करोड़ हो गया। एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹122.11 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 प्रति शेयर के हिसाब से ₹0.21/- (अर्थात 21%) का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने हेतु रिकॉर्ड डेट बुधवार, 19 नवंबर, 2025 तय की है।
एल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ में 11% की वृद्धि दर्ज की है और यह ₹765.06 करोड़ हो गया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में इसका शुद्ध लाभ ₹688.64 करोड़ था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख