मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड July 16, 2025, 10:09 IST
सारांश
Monika Alcobev IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 21 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, कंपनी के शेयरों की BSE SME पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 23 जुलाई तय की गई है। भीमजी नानजी पटेल और कुणाल भीमजी पटेल कंपनी के प्रमोटर हैं।

Monika Alcobev IPO: Monika Alcobev के आईपीओ के लिए 271-286 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
इसके अलावा, 28.60 करोड़ रुपये के 10 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। OFS में दो मौजूदा शेयरधारक देवेन महेंद्रकुमार शाह और रेतन एस्टेट शेयर बेचेंगे। निवेशकों के पास इसमें 18 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा।
Monika Alcobev के आईपीओ के लिए 271-286 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। लॉट साइज 400 शेयरों का है। निवेशक कम से कम 800 शेयरों के लिए और उसके बाद 4000 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस तरह रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹2,28,800 का निवेश करना होगा।
सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 21 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, कंपनी के शेयरों की BSE SME पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 23 जुलाई तय की गई है। भीमजी नानजी पटेल और कुणाल भीमजी पटेल कंपनी के प्रमोटर हैं।
कंपनी ने एंकर निवेशकों से 46.06 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। पाइन ओक ग्लोबल फंड और क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड 13 एंकर निवेशकों में से सबसे बड़े निवेशक रहे, जिन्होंने 12.5 करोड़ रुपये और 12.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एंकर बुक में भाग लेने वाले अन्य इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स में नॉर्थ स्टार ऑपर्च्युनिटीज फंड, विकास इंडिया, कृष्णम नेक्सस कैपिटल, सेंचुरी इंडिया ऑपर्च्युनिटी फंड, विनी ग्रोथ फंड और नेक्सस इक्विटी ग्रोथ फंड शामिल हैं।
मोनिका अल्कोबेव 600 करोड़ रुपये से अधिक का वैल्यूएशन चाहती है। कंपनी आईपीओ से होने वाली आय में से 100.6 करोड़ रुपये का उपयोग अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, 11.45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
मारवाड़ी चंदराणा इंटरमीडियरीज ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम) इश्यू का रजिस्ट्रार है। आईपीओ के लिए मार्केट मेकर भंसाली वैल्यू क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड है।
2015 में शुरू हुई Monika Alcobev Limited एक कंपनी है जो भारत और आस-पास के देशों में लग्जरी शराब (अल्कोहलिक ड्रिंक्स) को इंपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूट करती है। इस कंपनी के पास 70 से ज्यादा प्रीमियम ब्रांड्स हैं, जिनमें Jose Cuervo, Bushmills, और Onegin Vodka जैसे मशहूर नाम शामिल हैं।
Monika Alcobev भारत, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका और बांग्लादेश में काम करती है। ये कंपनी होटल, रेस्टोरेंट, कैफे (HORECA), रिटेल शॉप्स और ट्रैवल रिटेल (जैसे एयरपोर्ट ड्यूटी फ्री) को शराब सप्लाई करती है। इस कंपनी में 250 से ज़्यादा लोग काम करते हैं जो लॉजिस्टिक्स, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग को अच्छे से संभालते हैं ताकि ग्राहकों तक बेहतरीन शराब का अनुभव पहुंचाया जा सके।
| पीरियड | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 |
|---|---|---|---|
| एसेट्स | 323.89 | 216.42 | 128.53 |
| रेवेन्यू | 238.36 | 191.28 | 140.36 |
| PAT | 23.11 | 16.60 | 13.03 |
| EBITDA | 46.19 | 32.14 | 24.67 |
| नेट वर्थ | 96.01 | 58.53 | 17.12 |
| रिजर्व एंड सरप्लस | 79.35 | 56.24 | 15.12 |
| कुल उधार | 174.10 | 123.16 | 72.06 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How CPI Inflation Affects the Stock Market
RBI Annual Report: Key Indicators Every Investor Should Track
Polymer Banknotes vs Paper Currency: Key Differences Explained
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs