return to news
  1. SBI समेत इन 6 PSU बैंकों में MSCI के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना, FII लिमिट बढ़ने से हो सकता है फायदा

मार्केट न्यूज़

SBI समेत इन 6 PSU बैंकों में MSCI के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना, FII लिमिट बढ़ने से हो सकता है फायदा

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 24, 2025, 12:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अगर FII लिमिट बढ़ती है, तो ये 6 सरकारी बैंक MSCI इंडेक्स के माध्यम से बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आकर्षित कर सकते हैं। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक शामिल हैं।

sbi

MSCI एक ग्लोबल इंडेक्स है जो दुनियाभर के स्टॉक्स को ट्रैक करता है।

6 सरकारी बैंकों (PSU Banks) को MSCI इंडेक्स से करीब 1 अरब डॉलर तक की नई विदेशी निवेश (Passive Inflows) मिल सकती है। दरअसल, इन बैंकों में विदेशी निवेश (FII) की सीमा 20% से बढ़ाकर 26% किए जाने की संभावना है। CNBC-TV18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इन सरकारी बैंकों में विदेशी शेयरहोल्डिंग की सीमा की समीक्षा की जा सकती है और साथ ही इन बैंकों के बीच और मर्जर/कंसोलिडेशन की भी योजना हो सकती है।

इन 6 सरकारी बैंकों को हो सकता है फायदा

अगर FII लिमिट बढ़ती है, तो ये 6 सरकारी बैंक MSCI इंडेक्स के माध्यम से बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आकर्षित कर सकते हैं। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक शामिल हैं।

MSCI इंडेक्स क्या है?

MSCI एक ग्लोबल इंडेक्स है जो दुनियाभर के स्टॉक्स को ट्रैक करता है। कई विदेशी निवेशक MSCI इंडेक्स में शामिल स्टॉक्स में निवेश करते हैं। जब कोई स्टॉक MSCI इंडेक्स में शामिल होता है या उसके FII लिमिट में बदलाव होता है, तो उसके शेयरों में passive Inflows आते हैं। इसका मतलब है कि विदेशी निवेशक अपने इंडेक्स फंड के हिसाब से अपने पैसों को ऑटोमेटिकली शेयरों में लगाते हैं।

कितना आ सकता है इन बैंकों में निवेश?

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो इन बैंकों में कुल मिलाकर करीब $900 मिलियन से ज्यादा का निवेश आ सकता है।

  1. State Bank of India (SBI) – यह भारत का सबसे बड़ा बैंक है। यहां वर्तमान FII होल्डिंग 10% है। Nuvama के अनुसार SBI को $466 मिलियन का निवेश मिल सकता है।

  2. Bank of Baroda – यह दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। वर्तमान FII होल्डिंग 8% है। प्रस्ताव मंजूर होने पर यह बैंक $76 मिलियन का passive inflow पा सकता है।

  3. Punjab National Bank (PNB) – PNB को भी $76 मिलियन का निवेश मिल सकता है। यह स्टॉक अपने 52-वीक हाई पर है।

  4. Canara Bank – वर्तमान FII होल्डिंग 11% है। Nuvama के अनुसार इसमें $64 मिलियन का passive Inflow आ सकता है। स्टॉक 52-वीक हाई पर ट्रेड कर रहा है।

  5. Union Bank of India– FII होल्डिंग 7.7% है। इसे $62 मिलियन का निवेश मिल सकता है। यह शेयर पिछले एक महीने में 6.2% बढ़ा है।

  6. Indian Bank – यह बैंक MSCI इंडेक्स में नई एंट्री बन सकता है। प्रस्ताव मंजूर होने पर इसमें $177 मिलियन का पैसिव इनफ्लो आ सकता है। स्टॉक पिछले एक महीने में 8% बढ़ा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख