मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड September 09, 2025, 13:09 IST
सारांश
Precision Camshafts, Taj GVK Hotels, IOL Chemicals और Ramco Industries में वॉल्यूम रिकॉर्ड हाई पर गया है। इसके बाद शेयरों में 3% से 12% तक की शानदार तेजी देखी गई है। पिछले 6 महीने में पहली बार इन 4 शेयरों में वॉल्यूम एवरेज से कहीं ज्यादा बढ़ा है। स्टॉक के चार्ट पर और क्या नजर आ रहा है? चलिए समझ लेते हैं।

ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी Precision Camshafts ने आज निवेशकों को सबसे बड़ा सरप्राइज दिया।
शेयर बाजार में अक्सर कहा जाता है कि भाव भगवान है, लेकिन मार्केट के असली ट्रेंड को समझने के लिए भाव के साथ वॉल्यूम को देखना बेहद जरूरी होता है। अगर किसी स्टॉक में प्राइस बढ़े लेकिन वॉल्यूम औसत से कम रहे तो उसमें गिरावट का खतरा बना रहता है। वहीं, जब तेजी के साथ वॉल्यूम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे तो इसे मजबूत ब्रेकआउट सिग्नल माना जाता है।
मंगलवार 9 सितंबर को ठीक ऐसा ही हुआ। दोपहर 12:30 बजे तक के कारोबार में चार कंपनियों के स्टॉक ने न सिर्फ जोरदार तेजी दिखाई, बल्कि वॉल्यूम ने भी पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी Precision Camshafts ने आज निवेशकों को सबसे बड़ा सरप्राइज दिया। दोपहर 12:30 बजे तक स्टॉक में 12.77 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 247.66 रुपए पर पहुंच गया। वॉल्यूम 2.67 करोड़ शेयर के पार चला गया, जो बीते 6 महीने का सबसे हाई लेवल है। शेयर के चार्ट पर नजर डालें तो यह शेयर फिलहाल 200 डे मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो ट्रेंड को मजबूत बनाता है।
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Taj GVK Hotels & Resorts ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। स्टॉक 5.87 फीसदी की बढ़त के साथ 495 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें लगभग 48.76 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ। लगातार बढ़ते वॉल्यूम के चलते यह स्टॉक भी अपने 200 DMA से ऊपर बना हुआ है, जो लॉन्ग टर्म के लिहाज से मजबूत सिग्नल है।
फार्मा सेक्टर का यह शेयर भी आज सुर्खियों में रहा। इसमें 5.53 फीसदी की मजबूती आई और दोपहर 12:30 बजे तक इसका भाव 117.97 रुपए रहा। सबसे खास बात यह रही कि इसमें 4.88 करोड़ शेयरों का वॉल्यूम दर्ज हुआ, जो संकेत देता है कि बड़ी संख्या में निवेशक इसमें एंट्री ले रहे हैं। यह स्टॉक भी अपने 200 DMA से ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे लॉन्ग टर्म चार्ट पर पोजिटिव ट्रेंड कायम है।
बिल्डिंग मटेरियल से जुड़ी कंपनी Ramco Industries ने भी तेजी दिखाई। स्टॉक 3.36 फीसदी उछलकर 351 रुपए पर पहुंच गया। इसमें करीब 21.97 लाख का वॉल्यूम देखने को मिला। कंपनी का शेयर भी 200 DMA से ऊपर है, जिससे संकेत मिलता है कि तेजी केवल शॉर्ट टर्म नहीं बल्कि स्ट्रक्चरल हो सकती है।
ट्रेडिंग चार्ट पर वॉल्यूम ब्रेकआउट को बाजार के सबसे मजबूत सिग्नल में गिना जाता है। जब कोई स्टॉक तेजी के साथ-साथ वॉल्यूम में भी रिकॉर्ड हाई दिखाता है और वह 200 DMA से ऊपर बना रहता है, तो इसका मतलब है कि तेजी को सपोर्ट करने वाले खरीदारों की संख्या बड़ी है।
दोपहर 12:30 बजे तक मिले भाव और वॉल्यूम यह साफ दिखा रहे हैं कि इन चार कंपनियों में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म निवेशक इन स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं। इसलिए अगर आप निवेशक हैं और पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आपको सावधानी से फैसला लेना होगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs