return to news
  1. Powerica IPO: डीजल जेनरेटर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ खुला, प्राइस बैंड से लॉट साइज तक पूरी जानकारी

मार्केट न्यूज़

Powerica IPO: डीजल जेनरेटर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ खुला, प्राइस बैंड से लॉट साइज तक पूरी जानकारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 24, 2026, 12:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Powerica के IPO में बिडिंग 24 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को बंद होगी। बता दें कि गुरुवार, 26 मार्च को श्री राम नवमी के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे, इसलिए इस दिन बिडिंग नहीं हो सकेगी। शेयर अलॉटमेंट 30 मार्च तक फाइनल होने की संभावना है।

Powerica IPO

Powerica IPO: Powerica के IPO में बिडिंग 24 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को बंद होगी।

Powerica IPO: डीजल जेनरेटर (DG) सेट्स बनाने वाली कंपनी Powerica का IPO आज 24 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1100 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें से ₹700 करोड़ नई इक्विटी जारी करके जुटाए जाएंगे, जबकि प्रमोटर ग्रुप अपने 1.01 करोड़ शेयर बेचकर ₹400 करोड़ जुटाएगा। शेयरों की कीमत ₹375 से ₹395 के बीच तय की गई है। निवेशकों के पास इसमें 27 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Powerica IPO का स्ट्रक्चर

यह IPO एक बुक-बिल्ट इश्यू है। कुल में से ₹700 करोड़ नई इक्विटी के जरिए जुटाए जाएंगे, जो 1.77 करोड़ शेयरों के माध्यम से होंगे। शेष ₹400 करोड़ ऑफर फॉर सेल के जरिए प्रमोटर शेयर बेचकर जुटाए जाएंगे। इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI Securities, IIFL Capital Services, और Nuvama Wealth Management हैं, जबकि रजिस्ट्रार MUFG Intime India Private Limited है।

Powerica IPO के जरूरी डेट्स

Powerica के IPO में बिडिंग 24 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को बंद होगी। बता दें कि गुरुवार, 26 मार्च को श्री राम नवमी के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे, इसलिए इस दिन बिडिंग नहीं हो सकेगी। शेयर अलॉटमेंट 30 मार्च तक फाइनल होने की संभावना है और सफल बिडर्स के खाते में शेयर का क्रेडिट और रिफंड प्रक्रिया 1 अप्रैल तक पूरी हो सकती है। Powerica के शेयर 2 अप्रैल को BSE और NSE में लिस्ट होंगे।

Powerica IPO का लेटेस्ट GMP

अनलिस्टेड मार्केट में Powerica के शेयरों का प्रीमियम 0.76% या ₹3 है, जिससे अनुमान है कि शेयर लिस्टिंग पर लगभग ₹398 पर आ सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में GMP में गिरावट देखी गई है। बुधवार को यह प्रीमियम 3.29% था, जिससे अनुमानित लिस्टिंग ₹408 थी। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल एक संकेत होता है और असली कीमत लिस्टिंग वाले दिन ही पता चलेगी।

Powerica IPO का लॉट साइज

रिटेल निवेशक इस IPO में कम से कम 1 लॉट यानी 37 शेयरों के लिए बिड कर सकते हैं, जिसकी कुल राशि ₹14615 है। छोटे गैर-संस्थागत निवेशक (NII) न्यूनतम 14 लॉट के लिए बिड कर सकते हैं, जबकि बड़े NII 69 लॉट के लिए बिड कर सकते हैं। कंपनी नई इक्विटी से जुटाए गए ₹700 करोड़ में से ₹525 करोड़ अपने कर्ज चुकाने में लगाएगी। बाकी की राशि का उपयोग अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Powerica का बिजनेस

Powerica एक पावर सॉल्यूशंस कंपनी है जो मुख्य और बैकअप दोनों तरह के डीजल जेनरेटर सेट बनाती है। ये जेनरेटर अलग-अलग उद्योगों और जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं, और इनकी क्षमता 7.5 kVA से लेकर 10,000 kVA तक है। कंपनी का पहला सेगमेंट Generator Set Business Division है, जिसमें Cummins इंजन वाले DG सेट्स आते हैं। दूसरा सेगमेंट Wind Power Business Division है। तीसरा सेगमेंट Retrofit Emission Control Devices (RECD) है, जिसे कंपनी अपनी सहायक कंपनी Platino Automotive के माध्यम से प्रदान करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख