return to news
  1. Power Stocks: गर्मी की दस्तक और LPG संकट, NTPC Green समेत कई शेयर चमके

मार्केट न्यूज़

Power Stocks: गर्मी की दस्तक और LPG संकट, NTPC Green समेत कई शेयर चमके

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 12, 2026, 16:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Power Stocks: इस तेजी की सबसे बड़ी वजह भारत में गर्मी का जल्दी शुरू होना है। तापमान बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ जाती है, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ती है।

शेयर सूची

power stocks

JSW Energy और Adani Power में करीब 7 फीसदी की बढ़त देखी गई।

Power Stocks: भारत के पावर सेक्टर के शेयरों में आज 12 मार्च को तेज उछाल देखने को मिला। NTPC Green Energy का शेयर 12 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 97.61 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इसके अलावा JSW Energy और Adani Power में करीब 7 फीसदी की बढ़त देखी गई। Bharat Heavy Electricals और Torrent Power का शेयर भी करीब 4-5 फीसदी तक उछल गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पावर शेयरों में क्यों आई तेजी?

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह भारत में गर्मी का जल्दी शुरू होना है। तापमान बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ जाती है, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ती है।

इसके अलावा अमेरिका-इजरायल और ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से LPG की सप्लाई पर दबाव पड़ा है। इसी कारण कई जगहों पर लोग इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण और बैटरी आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे बिजली की मांग और बढ़ गई है।

बिजली उत्पादन पर सरकार ने क्या कहा?

सरकार की तरफ से भी एक सकारात्मक संकेत मिला है। Ministry of Coal के अनुसार भारत के पास अभी करीब 210 मिलियन टन कोयले का स्टॉक है, जो लगभग 88 दिनों की बिजली जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इससे बिजली उत्पादन को लेकर फिलहाल कोई बड़ी चिंता नहीं है।

ग्लोबल ब्रोकरेज Morgan Stanley का मानना है कि आने वाले समय में बढ़ती बिजली मांग का अतिरिक्त बोझ कोयले से चलने वाले थर्मल पावर प्लांट्स उठा सकते हैं। इससे थर्मल पावर कंपनियों की उत्पादन क्षमता और रेवेन्यू दोनों को फायदा मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख