return to news
  1. BPCL ने ब्राजील तेल एवं गैस कंपनी में हासिल की 100% हिस्सेदारी, शेयरों में हलचल की उम्मीद

मार्केट न्यूज़

BPCL ने ब्राजील तेल एवं गैस कंपनी में हासिल की 100% हिस्सेदारी, शेयरों में हलचल की उम्मीद

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 07:57 IST

सारांश

इससे आईबीवी में बीपीआरएल की हिस्सेदारी 65.4% से बढ़कर 100% हो गई और ब्राजील की कंपनी अब उसकी पूरी तरह से अनुषंगी बन गई है। बीपीसीएल के शेयर गुरुवार यानी कि कल 2.05% यानी कि 6.25 रुपये चढ़कर 310.45 रुपये पर क्लोज हुए थे।

भारत पेट्रोलियम

बीपीसीएल ने ब्राजील तेल एवं गैस कंपनी में वीडियोकॉन की हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

पब्लिक सेक्टर की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) ने ब्राजील के जॉइंट वेंचर आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लि. में वीडियोकॉन की बची हिस्सेदारी खरीद ली है। इससे कंपनी का इस पर पूरा स्वामित्व हो गया है। कंपनी ऐसा अपने विदेशी खोज और उत्पादन कारोबार को बढ़ाने और लंबे समय तक एनर्जी सप्लाई को मजबूत करने के लिए कर रही है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह अधिग्रहण बीपीसीएल की उत्पादन इकाई भारत पेट्रो-रिसोर्सेज लि. (बीपीआरएल) और उसकी अनुषंगी कंपनियों के जरिये पूरा किया गया। इससे आईबीवी में बीपीआरएल की हिस्सेदारी 65.4% से बढ़कर 100% हो गई और ब्राजील की कंपनी अब उसकी पूरी तरह से अनुषंगी बन गई है। बीपीसीएल के शेयर गुरुवार यानी कि कल 2.05% यानी कि 6.25 रुपये चढ़कर 310.45 रुपये पर क्लोज हुए थे, आज इसके शेयरों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बीपीसीएल ने कहा कि बीपीआरएल ने शेयरधारक समझौते के तहत वीडियोकॉन की हिस्सेदारी खरीदने के लिए पहले खरीदने का अधिकार का इस्तेमाल किया। यह सौदा ब्राजील की अधिकारियों से जरूरी मंजूरी और रजिस्ट्रेशन मिलने के बाद पूरा हुआ। कंपनी ने सौदे की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया। आईबीवी के पास ब्राजील के बीएम-एसईएएल-11 और बीएम-सी-30 ऑयल और गैस कंसेशन में हिस्सेदारी है। बीपीसीएल ने कहा कि बीएम-एसईएएल-11 ब्लॉक से उत्पादन शुरू होने पर इस अधिग्रहण से सालाना लगभग 10 लाख टन तेल बराबर का उत्पादन जुड़ सकता है।

आईबीवी के पास बीएम-एसईएएल-11 कंसेशन में 40% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी पेट्रोब्रास के पास है। यह प्रोजेक्ट अभी विकास के दौर में है और ‘फ्लोटिंग प्रोडक्शन स्टोरेज एंड ऑफलोडिंग’ (एफपीएसओ) इकाई के लिए अनुबंध मई, 2026 में किया गया था। यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब भारत की सरकारी ऊर्जा कंपनियां ग्लोबल एनर्जी मार्केट में ग्लोबल अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव के बीच सप्लाई के स्रोतों में विविधता लाने के लिए विदेशी तेल और गैस संपत्ति हासिल करने की कोशिश कर रही हैं।

बीपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजय खन्ना ने कहा, ‘यह अधिग्रहण हमारी विदेशों में उत्पादन वृद्धि यात्रा में एक अहम पड़ाव है। एक रणनीतिक संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर, हम अपने ग्लोबल ऊर्जा कारोबार को मजबूत करने और हाइड्रोकार्बन संसाधनों तक सुरक्षित और टिकाऊ पहुंच के जरिए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं।’

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख