return to news
  1. IPO Allotment Status: Omnitech और Yaap Digital का शेयर अलॉटमेंट आज, NSE, BSE और MUFG पर ऐसे करें चेक

मार्केट न्यूज़

IPO Allotment Status: Omnitech और Yaap Digital का शेयर अलॉटमेंट आज, NSE, BSE और MUFG पर ऐसे करें चेक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 12:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IPO Allotment Status: Omnitech Engineering या Yaap Digital के IPOs को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 2 मार्च को किया जाना है।

आईपीओ ओलॉटमेंट

Omnitech और Yaap Digital IPOs के कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

IPO Allotment Status: Omnitech Engineering या Yaap Digital के IPOs को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 2 मार्च को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 5 मार्च तय की गई है। ये दोनों ही आईपीओ 25 से 27 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। अगर आपने इन आईपीओ में अप्लाई किया है तो आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
यहां चेक कर सकते हैं शेयर अलॉटमेंट स्टेटस

Omnitech Engineering का शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए निवेशकों को NSE, BSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। दूसरी तरफ Yaap Digital का अलॉटमेंट स्टेटस NSE या MUFG Intime पर चेक किया जा सकता है। यहां हमने इसका पूरा प्रोसेस बताया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।

इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।

इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका
सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।

ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।

इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Omnitech Engineering का आईपीओ 3 दिन में कुल 1.20 गुना ही सब्सक्राइब हो सका। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs) का हिस्सा 3 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.35 गुना और NII का हिस्सा 0.77 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

दूसरी तरफ Yaap Digital के आईपीओ को कुल 4.26 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें इंडिविजुअल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1.61 गुना, QIB का हिस्सा 8.29 गुना और NII का हिस्सा 5.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख