return to news
  1. Omnitech Engineering Share Price: 11% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को कितना घाटा?

मार्केट न्यूज़

Omnitech Engineering Share Price: 11% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को कितना घाटा?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड March 05, 2026, 09:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Omnitech Engineering Share Price: आज से ओम्नीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। ओम्नीटेक इंजीनियरिंग की लिस्टिंग में निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। क्या आपने भी लगाया था दांव?

ओम्नीटेक इंजीनियरिंग आईपीओ

ओम्नीटेक इंजीनियरिंग आईपीओ की लिस्टिंग आज

Omnitech Engineering IPO Listing: ओम्नीटेक इंजीनियरिंग आईपीओ में अगर आप ने दांव लगाया है, तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। ओम्नीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर आज एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। एनएसई पर ओम्नीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर 11.01% यानी कि 25 रुपये के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं। 227 रुपये के प्राइस बैंड के जवाब में ओम्नीटेक इंजीनियरिंग के शेयर 202 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। ऐसे में निवेशकों को प्रति शेयर 25 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 583 करोड़ रुपये के इस बुक बिल्ड इश्यू में 1.84 करोड़ शेयर का फ्रेश इश्यू थे, जिसकी वैल्यू 418 करोड़ रुपये थी, जबकि .73 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल थे, जिसकी कीमत 165 करोड़ रुपये थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
Omnitech Engineering IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

ओम्नीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ 1.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 27 फरवरी शाम 6:54:34 बजे (तीसरा दिन) तक, पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 0.35 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 3.00 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 0.77 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Omnitech Engineering IPO की डीटेल्स

ओम्नीटेक इंजीनियरिंग आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 25 फरवरी को शुरू हुआ था, जबकि 27 फरवरी को बोली लगाने की आखिरी तारीख थी। ओम्नीटेक इंजीनियरिंग आईपीओ का प्राइस बैंड 216 से 227 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। आवेदन के लिए लॉट साइज 66 था। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,982 (66 शेयर) रुपये था, वहीं sNII के लिए लॉट साइज निवेश 14 लॉट (924 शेयर) था, जिसकी वैल्यू 2,09,748 रुपये थी, और bNII के लिए यह 67 लॉट (4,422 शेयर) था, जिसकी कुल कीमत 10,03,794 रुपये थी।

Omnitech Engineering Ltd. के बारे में

ओम्नीटेक इंजीनियरिंग एक मैनुफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सल्यूशन्स कंपनी है, जो अलग-अलग उद्योगों के लिए सटीक इंजीनियरिंग वाले घटक, तैयार इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सल्यूशन्स और कस्टमाइज्ड मैकेनिकल सिस्टम्स देने में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, फार्मास्यूटिकल्स, फूड प्रोसेसिंग और सामान्य मैनुफैक्चरिंग जैसे सेक्टरों में उपयोग किए जाने वाले उच्च-प्रदर्शन उपकरणों के मैकेनिकल डिजाइन, फैब्रिकेशन, असेंबली और इंटीग्रेशन में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है।

कौन-कौन से प्रोडक्ट्स ऑफर करती है कंपनी

एनर्जी

मोशन कंट्रोल और ऑटोमेशन

इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट सिस्टम्स और अन्य

आईपीओ से जुटाए फंड का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्जों की पूरी या आंशिक रिपेमेंट और/या प्रिपेमेंट के लिए 50 करोड़ रुपये, प्रस्तावित सुविधा 1 पर नए प्रोजेक्ट के सेटअप के लिए 132.84 करोड़ रुपये, प्रस्तावित सुविधा 2 पर नए प्रोजेक्ट के सेटअप के लिए 100.71 करोड़ रुपये मौजूदा सुविधा 2 पर पूंजीगत व्यय के लिए फंडिंग के लिए 18.70 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होगा, जबकि बाकी फंड जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख