return to news
  1. Olectra Greentech को बड़ा झटका, ₹10000 करोड़ के ई-बस ऑर्डर पर खतरे के बादल, 12% लुढ़के शेयर

मार्केट न्यूज़

Olectra Greentech को बड़ा झटका, ₹10000 करोड़ के ई-बस ऑर्डर पर खतरे के बादल, 12% लुढ़के शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 27, 2025, 09:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Olectra Greentech Share Price: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने डिलीवरी समय पर नहीं करने के लिए कंपनी को फटकार लगाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कंपनी को दिए गए टेंडर ऑर्डर को रद्द कर दें क्योंकि वह समय पर डिलीवरी नहीं कर पाई।

शेयर सूची

Olectra Greentech: समय पर डिलीवरी नहीं करने के चलते एक बड़ा ऑर्डर कंपनी के हाथ से निकल सकता है।

Olectra Greentech: समय पर डिलीवरी नहीं करने के चलते एक बड़ा ऑर्डर कंपनी के हाथ से निकल सकता है।

Olectra Greentech share: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में आज 27 मई को जमकर बिकवाली हो रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय स्टॉक में 5 फीसदी की गिरावट है और यह 1279 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्रा डे में यह शेयर करीब 12 फीसदी टूट गया था। दरअसल, समय पर डिलीवरी नहीं करने के चलते एक बड़ा ऑर्डर कंपनी के हाथ से निकल सकता है। इन चिंताओं के बीच आज इसके शेयरों में बिकवाली हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने डिलीवरी समय पर नहीं करने के लिए कंपनी को फटकार लगाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कंपनी को दिए गए टेंडर ऑर्डर को रद्द कर दें क्योंकि वह समय पर डिलीवरी नहीं कर पाई।

सरनाईक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल "X" पर ओलेक्ट्रा का नाम लिए बिना लिखा कि कंपनी 5150 लीज बसों की आपूर्ति में निष्क्रिय रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस समझौते को रद्द करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय सोमवार शाम को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।

मंत्री ने आगे लिखा कि ओलेक्ट्रा को 22 मई तक 1000 बसों की सप्लाई के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल दिया गया था, लेकिन एक भी बस की सप्लाई नहीं की गई, जिससे कंपनी द्वारा बसों की भविष्य में सप्लाई पर संदेह पैदा हो गया है। हालांकि, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने ऑर्डर रद्द करने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

5150 इलेक्ट्रिक बसों का है ऑर्डर

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने 7 जुलाई 2023 को घोषणा की थी कि ओलेक्ट्रा और Evey ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड के एक कंसोर्टियम को MSRTC से 5150 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई का ऑर्डर दिया गया था। इस ऑर्डर का मूल्य लगभग ₹10000 करोड़ था और अनुबंध अवधि 12 साल की थी।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने सोमवार को जनवरी-मार्च अवधि के लिए अपने तिमाही नतीजों की भी घोषणा की। इसका रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 58% बढ़ा, जबकि नेट प्रॉफिट दोगुना हो गया। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 70% बढ़ा, जबकि मार्जिन में 100 आधार अंकों की वृद्धि हुई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख