return to news
  1. Ola Electric Mobility के शेयरों में तूफानी रैली, 6 दिन में 55% चढ़ गया स्टॉक, समझिए वजह

मार्केट न्यूज़

Ola Electric Mobility के शेयरों में तूफानी रैली, 6 दिन में 55% चढ़ गया स्टॉक, समझिए वजह

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 09, 2026, 14:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Ola Electric Mobility की बिक्री में भी सुधार दिखा है। मार्च महीने में कंपनी के व्हीकल रजिस्ट्रेशन 150% बढ़कर 10,117 यूनिट हो गए, जो फरवरी में 3,973 यूनिट थे। मार्च के आखिरी हफ्ते में कंपनी के रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट से ज्यादा हो गए थे।

शेयर सूची

Ola Electric Mobility

Ola Electric Mobility ने अपनी गाड़ियों की कीमत भी कम की है।

Ola Electric Mobility के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जमकर खरीदारी हो रही है। आज 09 अप्रैल को यह स्टॉक करीब 16 फीसदी की तेजी के साथ 35.27 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। वहीं पिछले 6 कारोबारी दिनों में यह शेयर करीब 55 फीसदी चढ़ा है। दिलचस्प बात यह है कि इस शेयर में पहले भारी गिरावट देखी गई थी और इसने 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये का 52-वीक लो छू लिया था। लेकिन अब इसने मजबूत वापसी की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मौजूदा तेजी की क्या है वजहें

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में हाल की तेजी के पीछे कुछ पॉजिटिव खबरें हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने खुद के बनाए हुए LFP (लिथियम ऑयरन फॉस्फेट) बैटरी सेल के तैयार होने की घोषणा की है। यह नया 46100 फॉर्मेट सेल मौजूदा बैटरी से बड़ा है और इससे लागत कम होगी, साथ ही इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल और एनर्जी स्टोरेज दोनों में किया जा सकेगा। कंपनी इसे अगले क्वार्टर से अपने प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल करना शुरू करेगी।

बिक्री में सुधार

ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में भी सुधार दिखा है। मार्च महीने में कंपनी के व्हीकल रजिस्ट्रेशन 150% बढ़कर 10,117 यूनिट हो गए, जो फरवरी में 3,973 यूनिट थे। मार्च के आखिरी हफ्ते में कंपनी के रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट से ज्यादा हो गए थे।

गाड़ियों की कीमत में कटौती

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी गाड़ियों की कीमत भी कम की है, जिससे डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। Roadster 9.1 मॉडल की कीमत ₹60,000 घटाकर ₹1.3 लाख कर दी गई है। इसके अलावा EndICEAge सीरीज लॉन्च की गई है, जिसमें EV की शुरुआती कीमत ₹49,999 रखी गई है और साथ में सर्विस, बायबैक गारंटी और ₹50,000 तक के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

52-वीक हाई से अब भी करीब 50% नीचे है शेयर

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 4 सितंबर 2025 को 71.24 रुपये का 52-वीक हाई बनाया था। हालांकि इसके बाद पिछले कुछ महीनों में इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही थी। मौजूदा तेजी के बावजूद यह शेयर अब भी अपने इस हाई से करीब 50 फीसदी नीचे है। यह कंपनी अगस्त 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, और अभी भी शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹76 से 50% से ज्यादा नीचे है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख