return to news
  1. Ola Electric Q3 Results: ओला इलेक्ट्रिक की आमदनी करीब 20% गिरी, घाटा भी बढ़ा, डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Ola Electric Q3 Results: ओला इलेक्ट्रिक की आमदनी करीब 20% गिरी, घाटा भी बढ़ा, डीटेल्स

Upstox

1 min read | अपडेटेड February 07, 2025, 14:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Ola Electric Mobility Q3FY25: दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट घाटा ₹495 करोड़ रहा था। कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 38.5% की बढ़त के साथ ₹873 करोड़ से बढ़कर ₹1,214 करोड़ पर पहुंच गई थी।

शेयर सूची

सितंबर में खत्म हुई तिमाही में रिपोर्ट किया था ₹495 करोड़ का नेट घाटा।

सितंबर में खत्म हुई तिमाही में रिपोर्ट किया था ₹495 करोड़ का नेट घाटा।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Ola Electric Mobility ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट घाटा ₹564 करोड़ पर पहुंच गया जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹376 करोड़ था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी की ऑपरेशन्स से कंसॉलिडेटेड आमदनी भी पिछले साल की तीसरी तिमाही की तुलना में 19.36% कम ₹1,045 करोड़ पर रही। कंपनी ने बताया है कि उसे तीसरी तिमाही में ₹33 करोड़ स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हासिल हुआ है जबकि एक साल पहले इस दौरान उसे ₹14 करोड़ का नेट घाटा उठाना पड़ा था।

ऑपरेशन्स से कंपनी की स्टैंडअलोन आमदनी भी ₹1 रही जबकि उसका कुल खर्च ₹20 करोड़ का था। इससे पहले दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट घाटा ₹495 करोड़ रहा था। कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 38.5% की बढ़त के साथ ₹873 करोड़ से बढ़कर ₹1,214 करोड़ पर पहुंच गई थी। कंपनी ने कच्चे माल की कम कीमत और ज्यादा बिक्री के दम पर अपने घाटे को कम किया था।

वित्तीय नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी के शेयर्स NSE पर 2.48% की गिरावट के साथ ₹70.06 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड करने लगे और मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹30,902.27 करोड़ पर पहुंच गया।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख