return to news
  1. Oil Sensitive Stocks: कच्चे तेल में आग की आंच कई सेक्टर्स तक, OMCs समेत पेंट, टायर और एविएशन स्टॉक्स में भारी बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Oil Sensitive Stocks: कच्चे तेल में आग की आंच कई सेक्टर्स तक, OMCs समेत पेंट, टायर और एविएशन स्टॉक्स में भारी बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 11:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

पेंट कंपनियों के लिए क्रूड ऑयल इतना अहम इसलिए है क्योंकि उनके कच्चे माल का करीब 55% हिस्सा तेल से बनने वाले प्रोडक्ट्स होते हैं, जैसे सॉल्वेंट, रेजिन और बाइंडर। अगर क्रूड ऑयल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं, तो इससे कंपनियों के ग्रॉस मार्जिन पर करीब 0.4% से 0.5% और EBITDA मार्जिन पर 0.2% से 0.3% तक दबाव आ सकता है।

शेयर सूची

oil-sensitive-stocks-crude-oil-price

टायर और एविएशन स्टॉक्स में भारी बिकवाली

Oil Sensitive Stocks: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे वॉर ने आज भारतीय शेयर बाजार को बड़ा झटका दिया है। इसका असर आज 02 मार्च को ऑयल सेंसेसिव स्टॉक्स पर भी दिख रहा है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल टेंशन के बाद आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी नजर आ रही है। इस बीच आज के कारोबार में पेंट स्टॉक्स की कीमतों में 5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से लेकर टायर और एविएशन स्टॉक्स पर भी बड़ा असर दिख रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Paint Stocks पर क्या है असर

मार्केट खुलते ही Asian Paints का शेयर करीब 3% गिरा, Berger Paints लगभग 5% टूट गया और Indigo Paints में भी करीब 5% की गिरावट दिखी। इसी तरह Grasim Industries के शेयर भी नीचे खुले। बाजार को डर है कि अगर तेल लंबे समय तक महंगा रहा, तो इन कंपनियों की लागत बढ़ जाएगी और मुनाफे पर असर पड़ेगा।

पेंट कंपनियों के लिए क्रूड ऑयल इतना अहम इसलिए है क्योंकि उनके कच्चे माल का करीब 55% हिस्सा तेल से बनने वाले प्रोडक्ट्स होते हैं, जैसे सॉल्वेंट, रेजिन और बाइंडर। अगर क्रूड ऑयल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं, तो इससे कंपनियों के ग्रॉस मार्जिन पर करीब 0.4% से 0.5% और EBITDA मार्जिन पर 0.2% से 0.3% तक दबाव आ सकता है।

ONGC और Oil India में दिखी तेजी

गिरते बाजार में कुछ शेयर ऐसे थे जिनमें खरीदारी दिखी। इनमें खास तौर पर तेल निकालने वाली कंपनियां शामिल हैं, जैसे ONGC और Oil India। ये दोनों कंपनियां “अपस्ट्रीम” हैं, यानी ये कच्चा तेल खोजती और निकालती हैं। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होता है, तो इन्हें उसी तेल के बदले ज्यादा दाम मिलते हैं, जिससे कमाई और मुनाफा बढ़ने की उम्मीद बनती है। हालांकि बाद में ये शेयर लाल निशान पर चले गए।

IOC, BPCL और HPCL में बिकवाली

कच्चे तेल में उछाल के बीच डाउनस्ट्रीम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिख रहा है। BPCL का शेयर करीब 3 फीसदी तक लुढ़क गया। IOC में भी करीब 4 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई। HPCL की बात करें तो यह भी 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। तेल की कीमत बढ़ने से IOC, BPCL और HPCL जैसी कंपनियों की लागत बढ़ जाती है।

Tyre Stocks का क्या है हाल

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर टायर स्टॉक्स पर भी दिख रहा है। MRF का शेयर करीब 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 139000 रुपये के भाव पर आ गया है। इसके अलावा Balkrishna Industries का शेयर 3 फीसदी लुढ़क गया। Apollo Tyres और CEAT में भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

IndiGo और Spicejet में भी कमजोरी

कच्चे तेल में उछाल के बीच एविएशन सेक्टर के शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। InterGlobe Aviation यानी IndiGo का शेयर 4 फीसदी से अधिक टूट गया है। Spicejet में भी 4 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी है। बता दें कि एयरलाइंस के कुल खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) होता है, जो सीधे कच्चे तेल से जुड़ा रहता है। जैसे ही क्रूड महंगा होता है, ATF के दाम भी बढ़ जाते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख