return to news
  1. NTPC Green Energy के शेयर 5% नीचे लुढ़के, ऐंकर इन्वेस्टर्स के लिए आज खत्म लॉक-इन पीरियड

मार्केट न्यूज़

NTPC Green Energy के शेयर 5% नीचे लुढ़के, ऐंकर इन्वेस्टर्स के लिए आज खत्म लॉक-इन पीरियड

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 26, 2024, 11:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

NTPC Green Energy Share Price Today: कंपनी के 50% ऐंकर इन्वेस्टर्स के लिए एक महीने का लॉक-इन पीरियड आज खत्म हुआ है। इसके चलते कंपनी के 1.83 करोड़ या करीब 2% शेयर्स को अब ट्रेड किया जा सकता है।

शेयर सूची

सौर, पवन ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट बनाती है कंपनी

सौर, पवन ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट बनाती है कंपनी

NTPC Green Energy Share Price: देश में अक्षय ऊर्जा की अग्रणी कंपनी NTPC Green Energy के शेयर गुरुवार, 26 दिसंबर को तेज गिरावट का सामना करते दिखे। कंपनी के आधे ऐंकर इन्वेस्टर्स के लिए एक महीने का लॉक-इन पीरियड आज खत्म हो गया है जिसके बाद इसके शेयर्स की बिक्री तेज हो गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NTPC Green Energy के शेयर गुरुवार सुबह 10:49 बजे 4.58% नीचे ₹126.92 के दाम पर पहुंच गए थे। पिछले महीने IPO लॉन्च करने के बाद कंपनी के शेयर 27 नवंबर को इशू प्राइस से 3% प्रीमियम पर स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे।

कंपनी के 50% ऐंकर इन्वेस्टर्स के लिए एक महीने का लॉक-इन पीरियड आज खत्म हुआ है। इसके चलते कंपनी के 1.83 करोड़ या करीब 2% शेयर्स को अब ट्रेड किया जा सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर बिकेंगे ही।

कुछ दिन पहले Solar Energy Corporation का 500 मेगावॉट का सोलर पावर प्रॉजेक्ट मिलने की जानकारी दी थी। इसके बाद बिहार में भी सरकार के साथ अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर साइन किया था। इन खबरों के बाद कंपनी के शेयर्स में उछाल देखा गया था।

बिहार में प्रॉजेक्ट्स

बिहार में सोलर पावर प्लांट्स, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स और ग्रीन हाइड्रोजन फसिलटीज को लेकर कंपनी ने सरकार के साथ समझौता किया है। इसके तहत सरकार अप्रूवल, क्लियरेंस, रजिस्ट्रेशन जैसी प्रक्रियाएं कंपनी के लिए आसान करेगी।

वहीं, राज्य में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान पेरंट कंपनी NTPC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने राज्य में एक परमाणु परियोजना बनाने का ऐलान किया था।

देश में सबसे आगे

NTPC Green Energy 'महारात्न' NTPC की सब्सिडियरी है। सितंबर 30, 2024 तक यह ऑपरेटिंग कपैसिटी और ऊर्जा उत्पादन के मामले में साल 2023-24 में अक्षय ऊर्जा की सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज थी। सौर और पवन ऊर्जा पर काम करने वाली कंपनी 6 राज्यों में मौजूद है।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख