return to news
  1. NSDL Share: IPO निवेशकों को अब तक 78% का बंपर रिटर्न, आखिर क्यों भाग रहा सबसे बड़ी डिपॉजिटरी का शेयर?

मार्केट न्यूज़

NSDL Share: IPO निवेशकों को अब तक 78% का बंपर रिटर्न, आखिर क्यों भाग रहा सबसे बड़ी डिपॉजिटरी का शेयर?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 11, 2025, 12:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

NSDL का IPO 800 रुपये के इश्यू प्राइस के साथ 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला था। 6 अगस्त को इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 10 फीसदी प्रीमियम के साथ 880 रुपये के भाव पर हुई थी। इसके आईपीओ निवेशकों को अब तक लगभग 78 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल चुका है।

शेयर सूची

NSDL
--
NSDL

NSDL के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 41 गुना सब्सक्राइब हो गया।

NSDL Share price: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के शेयरों में आज 11 अगस्त को करीब 10 फीसदी तक की शानदार रैली देखी गई। स्टॉक ने आज 1425 रुपये के नए हाई को छू लिया। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। इस समय यह स्टॉक BSE पर 0.87 फीसदी बढ़कर 1311.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर में लिस्टिंग के बाद से जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 26160 करोड़ रुपये हो गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IPO निवेशकों को 78% का मजबूत रिटर्न

NSDL का आईपीओ 800 रुपये के इश्यू प्राइस के साथ 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला था। 6 अगस्त को इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 10 फीसदी प्रीमियम के साथ 880 रुपये के भाव पर हुई थी। इस तरह ऐसे निवेशक, जिन्होंने लिस्टिंग के बाद प्रॉफिट बुकिंग नहीं की और स्टॉक में बने रहे उन्हें अब तक लगभग 78 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल चुका है। वहीं, लिस्टिंग के बाद स्टॉक में 62 फीसदी की मजबूत रैली देखने को मिली है।

IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

NSDL के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 41 गुना सब्सक्राइब हो गया। खुदरा निवेशक के हिस्से को 7.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर (NII) के कोटे को 34.98 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 103.97 गुना बुक हुआ। कर्मचारियों का हिस्सा 15.42 गुना भर गया।

NSDL में तेजी की क्या है वजह?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि NSDL देश के बढ़ते रिटेल इनवेस्टर बेस से लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें पिछले दो वर्षों में 55% की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, डिजिटल वित्तीय सेवाओं पर सरकार के जोर की वजह से NSDL के विकास की संभावनाएं बढ़ गई है। इसके चलते कंपनी लॉन्ग टर्म एक्सपेंशन के लिए तैयार है।

NSDL भारत में भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है और डीमैट रूप में ₹200 लाख करोड़ से अधिक मूल्य की सिक्योरिटीज को मैनेज करती है। इसकी 85% बाजार हिस्सेदारी है। 3 करोड़ से अधिक डीमैट अकाउंट्स के साथ यह भारत के तेजी से बढ़ते कैपिटल मार्केट्स में एक अहम भूमिका निभाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख