मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 11, 2025, 09:56 IST
सारांश
BlueStone Jewellery हीरे, सोना, प्लेटिनम और स्टडेड ज्वेलरी बनाती और बेचती है, जो इसके मुख्य ब्रांड ब्लूस्टोन के तहत मिलती है। कंपनी का पूरे भारत में बड़ा नेटवर्क है। 31 मार्च 2025 तक इसके 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 117 शहरों में 275 स्टोर हैं।

IPO: आईकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड की स्थापना 2018 में हुई थी।
आज सप्ताह के पहले दिन यानी 11 अगस्त को दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें से एक ब्लूस्टोन ज्वेलरी (BlueStone Jewellery) का मेनबोर्ड इश्यू है। वहीं, आईकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस (Icodex Publishing) के BSE SME इश्यू में भी आज से बिडिंग शुरू हो गई है। इन दोनों आईपीओ में 13 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। अगर आप इनमें निवेश की योजना बना रहे हैं तो पहले आपको आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल जान लेनी चाहिए।
| विवरण | BlueStone Jewellery IPO | Icodex Publishing Solutions IPO |
|---|---|---|
| आईपीओ डेट्स | 11 अगस्त 2025 से 13 अगस्त 2025 | 11 अगस्त 2025 से 13 अगस्त 2025 |
| फेस वैल्यू | ₹1 प्रति शेयर | ₹10 प्रति शेयर |
| इश्यू प्राइस बैंड | ₹492 से ₹517 प्रति शेयर | ₹98 से ₹102 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 29 शेयर | 1,200 शेयर |
| बिक्री का प्रकार | फ्रेश कैपिटल-कम-ऑफर फॉर सेल | फ्रेश कैपिटल-कम-ऑफर फॉर सेल |
| कुल इश्यू साइज | 2,97,99,798 शेयर (₹1,540.65 करोड़) | 41,20,800 शेयर (₹42.03 करोड़) |
| फ्रेश इश्यू | 1,58,60,735 शेयर (₹820.00 करोड़) | 33.96 लाख शेयर (₹34.64 करोड़) |
| ऑफर फॉर सेल | 1,39,39,063 शेयर (₹720.65 करोड़) | 7,24,800 शेयर (₹7.39 करोड़) |
| लिस्टिंग | BSE, NSE | BSE SME |
| इवेंट | BlueStone Jewellery IPO | Icodex Publishing Solutions IPO |
|---|---|---|
| संभावित अलॉटमेंट डेट | गुरुवार, 14 अगस्त 2025 | गुरुवार, 14 अगस्त 2025 |
| रिफंड की शुरुआत | सोमवार, 18 अगस्त 2025 | सोमवार, 18 अगस्त 2025 |
| डिमैट खाते में शेयर क्रेडिट | सोमवार, 18 अगस्त 2025 | सोमवार, 18 अगस्त 2025 |
| संभावित लिस्टिंग डेट | मंगलवार, 19 अगस्त 2025 | मंगलवार, 19 अगस्त 2025 |
मीडिया रिपोर्ट्स और investorgain.com के अनुसार ब्लूस्टोन ज्वेलरी के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में ₹526 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं, जो ₹517 के अपर प्राइस बैंड से 1.74% अधिक है।
इसके अलावा, इकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस का आईपीओ ₹14 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर 13.73 फीसदी का मुनाफा हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी आईपीओ को लेकर बाजार की भावना (sentiment) का एक अनौपचारिक संकेत है। इसे स्टॉक एक्सचेंज या SEBI द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता। Upstox न तो ग्रे मार्केट ट्रेडिंग को समर्थन देता है और न ही उसे प्रोत्साहित करता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे खुद अच्छी तरह से रिसर्च करें या किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, और तभी कोई निवेश निर्णय लें।)
ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड हीरे, सोना, प्लेटिनम और स्टडेड ज्वेलरी बनाती और बेचती है, जो इसके मुख्य ब्रांड ब्लूस्टोन के तहत मिलती है। कंपनी का पूरे भारत में बड़ा नेटवर्क है। 31 मार्च 2025 तक इसके 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 117 शहरों में 275 स्टोर हैं, जो देशभर के 12,600 से ज्यादा पिन कोड में ग्राहकों को सेवा देते हैं। 31 मार्च 2025 तक, कंपनी के पास कुल 200 अपने स्टोर और 75 फ्रेंचाइजी स्टोर थे, जिनका कुल एरिया 6,05,000 वर्ग फुट से ज्यादा है।
आईकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड की स्थापना 2018 में हुई थी। यह कंपनी शैक्षणिक और शोध प्रकाशन के लिए सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट का काम करती है। कंपनी ऐसे सॉफ्टवेयर बनाती है जो रिसर्च पेपर और शैक्षणिक लेख प्रकाशित करने में मदद करते हैं। इसमें पांडुलिपि (मैन्युस्क्रिप्ट) तैयार करने से लेकर उसे प्रिंट और डिजिटल रूप में वितरित करने तक की पूरी प्रक्रिया को सपोर्ट किया जाता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs