return to news
  1. Nifty Realty: Godrej Properties, Lodha समेत कई शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, क्या है एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट न्यूज़

Nifty Realty: Godrej Properties, Lodha समेत कई शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 09, 2026, 15:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट Godrej Properties में है और यह करीब 5 फीसदी टूट गया है। इसके अलावा DLF में 3 फीसदी, Anant Raj में 2.73 फीसदी और Lodha Developers के शेयरों में 2.66 फीसदी की गिरावट है। Oberoi Realty के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं।

शेयर सूची

Stock Market

Stock Market: यह लगातार चौथा दिन है जब निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में बिकवाली हो रही है।

Nifty Realty: भारतीय शेयर बाजार में आज 09 जनवरी को लगातार पांचवें कारोबारी दिन बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी शेयरों में नजर आ रही है। इसके चलते Nifty Realty इंडेक्स 2.74 फीसदी टूटकर 873.40 के स्तर पर आ गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। यह लगातार चौथा दिन है जब निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में बिकवाली हो रही है। इस दौरान इसमें करीब 5 फीसदी की कमजोरी आ चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Godrej Properties समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट Godrej Properties में है और यह करीब 5 फीसदी टूट गया है। इसके अलावा DLF में 3 फीसदी, Anant Raj में 2.73 फीसदी और Lodha Developers के शेयरों में 2.66 फीसदी की गिरावट है। Oberoi Realty के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। Prestige Estates Projects और Sobha में भी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखी गई।

Lodha Developers के आंकड़े मजबूत

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में Lodha Developers ने मजबूत बिजनेस आंकड़े जारी किए थे। कंपनी की Q3FY26 में प्री-सेल्स सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 5620 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

इसके बावजूद शेयर पर बाजार की कमजोरी और सेक्टर पर दबाव का असर देखने को मिल रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि मजबूत बिक्री और आने वाले प्रोजेक्ट लॉन्च की वजह से वह पूरे साल के लिए 21000 करोड़ रुपये के प्री-सेल्स लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

पिछले एक हफ्ते में निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 3% गिर चुका है, जबकि तीन महीनों में इसमें करीब 1% की कमजोरी आई है। सालाना आधार पर देखें तो इंडेक्स लगभग 12% टूट चुका है, जो बताता है कि रियल एस्टेट शेयरों में फिलहाल निवेशकों का भरोसा थोड़ा कमजोर पड़ा है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 में रियल एस्टेट सेक्टर की ग्रोथ बनी रह सकती है। कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग स्थिर रहने, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने से सेक्टर को सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा वेयरहाउसिंग, डेटा सेंटर, को-लिविंग और REITs जैसे नए सेगमेंट भी आने वाले समय में रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती दे सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख