return to news
  1. Nifty Pharma: Sun Pharma से लेकर Biocon तक, टैरिफ की आशंका से डगमगाया निवेशकों का भरोसा

मार्केट न्यूज़

Nifty Pharma: Sun Pharma से लेकर Biocon तक, टैरिफ की आशंका से डगमगाया निवेशकों का भरोसा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 02, 2026, 11:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट Biocon के शेयरों में है और यह करीब 5 फीसदी टूट गया है। इसके अलावा Torrent Pharmaceuticals, IPCA Laboratories, J B Chemicals, Glenmark Pharma और Piramal Pharma जैसे शेयरों में भी 3 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी नजर आई।

शेयर सूची

NIFTY Pharma

NIFTY Pharma: भारत की फार्मा इंडस्ट्री काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर है।

Nifty Pharma: आज 2 अप्रैल को फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है। इसके चलते Nifty Pharma इंडेक्स 2.51 फीसदी टूटकर 21460.15 के स्तर पर आ गया है। दरअसल, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की सरकार जल्द ही दवा कंपनियों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान कर सकती है। इस खबर के बीच फार्मा शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट Biocon के शेयरों में है और यह करीब 5 फीसदी टूट गया है। इसके अलावा Torrent Pharmaceuticals, IPCA Laboratories, J B Chemicals, Glenmark Pharma और Piramal Pharma जैसे शेयरों में भी 3 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी नजर आई। वहीं Sun Pharma, Mankind Pharma, Alkem Laboratories और Aurobindo Pharma के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं।

किन कंपनियों पर लगेगा टैरिफ?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये टैक्स उन कंपनियों पर लगेगा जिन्होंने अमेरिका में दवाइयों की कीमतें कम रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया है। इस खबर से निवेशकों में डर बढ़ गया और उन्होंने फार्मा शेयर बेचना शुरू कर दिया।

बता दें कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर है। भारत से होने वाले कुल फार्मा एक्सपोर्ट का लगभग 40–50% हिस्सा अमेरिका जाता है। इतना ही नहीं, अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक दवाओं का करीब आधा हिस्सा भारत सप्लाई करता है। इसलिए अगर अमेरिका में टैक्स बढ़ता है, तो इसका सीधा असर भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सरकार आयात की गई महंगी दवाओं पर 100% तक का टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। इससे बचने के लिए कई बड़ी ग्लोबल कंपनियां पहले से ही अमेरिका में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही हैं और स्टॉक जमा कर रही हैं। हालांकि ये योजना अभी पूरी तरह फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव भी हो सकता है, साथ ही कुछ दवाओं या बीमारियों के लिए छूट भी मिल सकती है। लेकिन फिलहाल इस खबर ने मार्केट में डर पैदा कर दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख