return to news
  1. Nifty Metal: Hindalco से Tata Steel तक, मेटल शेयरों में आज क्यों आई जबरदस्त रैली?

मार्केट न्यूज़

Nifty Metal: Hindalco से Tata Steel तक, मेटल शेयरों में आज क्यों आई जबरदस्त रैली?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 05, 2026, 13:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बता दें कि पिछले 6 महीनों में निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 25 फीसदी भाग चुका है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Nifty Metal इंडेक्स में शामिल 15 में से 14 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

शेयर सूची

VEDL
--
HINDALCO
--
मेटल स्टॉक्स

मेटल शेयरों में आज क्यों आई जबरदस्त रैली?

Nifty Metal: 4 मार्च को भारी बिकवाली के 1 दिन बाद यानी आज 5 मार्च को मेटल शेयरों में शानदार रिकवरी नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Nifty Metal इंडेक्स करीब 3 फीसदी उछलकर 12,200.90 के स्तर पर पहुंच गया था। एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आज इन शेयरों में जबरदस्त खरीदारी नजर आ रही है। बता दें कि पिछले 6 महीनों में निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 25 फीसदी भाग चुका है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Nifty Metal इंडेक्स में शामिल 15 में से 14 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यदा तेजी Hindalco और National Aluminium Co के शेयरों में है और ये 5 फीसदी से अधिक उछल गए हैं। इसके अलावा Welspun Corp और Vedanta में भी करीब 3 फीसदी की बढ़त नजर आई। NMDC, Tata Steel, Hindustan Copper, JSW Steel, Apl Apollo Tubes और Jindal Steel के शेयर भी 1 से 2 फीसदी तक चढ़ गए।

क्या है मेटल शेयरों में खरीदारी की वजह

हाल ही में एल्यूमिनियम की कीमतों में तेज उछाल आया है, खासकर London Metal Exchange पर। इसकी वजह मध्य-पूर्व में सप्लाई से जुड़ी समस्याएं हैं। उदाहरण के लिए, बहरीन से एल्यूमिनियम की शिपमेंट रुक गई है, और कतर की बड़ी स्मेल्टर कंपनी Qatalum ने गैस सप्लाई में दिक्कत के कारण अपने उत्पादन को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे बाजार में एल्यूमिनियम की सप्लाई कम होने का डर बढ़ गया है।

इसके अलावा एक और बड़ी चिंता Strait of Hormuz को लेकर है। यह समुद्री रास्ता दुनिया में तेल और कई कमोडिटी के व्यापार के लिए बेहद अहम है। अगर यहाँ शिपिंग बाधित होती है तो मध्य-पूर्व में बनने वाली धातुओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। चूंकि दुनिया के एल्यूमिनियम उत्पादन का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है, इसलिए सप्लाई चेन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख