return to news
  1. Nifty Auto में 7% का तगड़ा उछाल, Ashok Leyland से Maruti Suzuki तक, इन शेयरों में खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Nifty Auto में 7% का तगड़ा उछाल, Ashok Leyland से Maruti Suzuki तक, इन शेयरों में खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 08, 2026, 14:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Ashok Leyland के शेयरों में है और यह 12 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। इसके अलावा TMPV और Samvardhana Motherson में भी 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त नजर आई। Bosch, Eicher Motors, Maruti Suzuki India और UNO Minda के शेयर भी 7 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं।

शेयर सूची

Nifty Auto

Nifty Auto में उछाल की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है।

Nifty Auto: ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 08 अप्रैल को जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते Nifty Auto इंडेक्स करीब 7 फीसदी उछलकर 26040.55 के स्तर पर पहुंच गया है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका-ईरान सीजफायर का ऐलान और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। युद्ध के चलते इन शेयरों में पिछले 1 महीने में भारी गिरावट देखने को मिली थी। अब सीजफायर की घोषणा के बाद इनमें वैल्यू बाइंग हो रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Ashok Leyland के शेयरों में है और यह 12 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। इसके अलावा TMPV और Samvardhana Motherson में भी 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त नजर आई। Bosch, Eicher Motors, Maruti Suzuki India और UNO Minda के शेयर भी 7 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा M&M, Bharat Forge और TVS Motor Company में 6 फीसदी की बढ़त है।

क्या है इन शेयरों में तेजी की वजह

इस उछाल की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है, जो अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के बाद आई। तेल सस्ता होने से ऑटो कंपनियों की लागत घटती है और ग्राहकों के लिए फ्यूल सस्ता होने से डिमांड भी बढ़ती है, इसलिए यह सेक्टर के लिए पॉजिटिव होता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाल की गिरावट के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और शॉर्ट कवरिंग भी हुई है, जिससे दबे हुए सेक्टर्स में तेजी आई। ऑटो के साथ-साथ बैंकिंग, रियल्टी और PSU बैंक सेक्टर्स भी 5–7% चढ़े।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख