मार्केट न्यूज़
.png)
8 min read | अपडेटेड December 02, 2024, 11:05 IST
सारांश
75 मेनबोर्ड आईपीओ में से 48 ने इन्वेस्टर्स को शानदार रिटर्न दिया है। इश्यू प्राइस की तुलना में इन शेयरों में 275 परसेंट तक की तेजी आई है। इस आर्टिकल में 2024 में अब तक टॉप प्रदर्शन करने वाले नए लिस्टेड शेयरों पर एक नजर डालेंगे।

इन 10 नए लिस्टेड स्टॉक्स ने इन्वेस्टर्स को दिए हैं 275 फीसदी रिटर्न
इंडियन प्राइमरी मार्केट ने 2024 में अब तक का सबसे शानदार साल देखा है। इस साल कई मेनबोर्ड इश्यू में इन्वेस्टर्स का जबर्दस्त इंटरेस्ट देखा गया और इस तरह से इन्वेस्टर्स ने जमकर पैसे भी बनाए। Swiggy, Hyundai Motor India, Bajaj Housing Finance, FirstCry और Ola Electric Mobility जैसे हाउसहोल्ड नाम काफी चर्चा में रहे। 2024 में अब तक डी-स्ट्रीट में डेब्यू करने वाली कंपनियों की कुल संख्या 300 से अधिक हो गई है, जो 2023 में देखी गई 238 आईपीओ लिस्टिंग की तुलना में काफी ज्यादा है। 75 मेनबोर्ड आईपीओ में से 48 ने इन्वेस्टर्स को जमकर रिटर्न भी दिया है। चलिए ऐसे ही टॉप-10 लिस्टेड कंपनियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इन्वेस्टर्स को मालामाल किया है-
Jyoti CNC Automation Limited के शेयर 29 नवंबर को एनएसई पर 0.33% की गिरावट के साथ 1,243.95 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक 1,268 रुपये के इंट्राडे हाइ तक पहुंचा। स्टॉक मौजदा समय में अपने इश्यू प्राइस 331 रुपये प्रति शेयर से 275.81% अधिक पर ट्रेड हो रहा है। Jyoti CNC Automation आईपीओ 9 जनवरी से 11 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी के शेयरों ने 16 जनवरी को एनएसई और बीएसई पर अपनी डी-स्ट्रीट शुरुआत की। बीएसई पर स्टॉक 12.4% प्रीमियम के साथ 372 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। स्टॉक को एनएसई पर 331 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में 11.78% के लिस्टिंग प्रॉफिट के साथ 370 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया था। फिलहाल यह शेयर अपनी लिस्टिंग कीमत से 234.39% ज्यादा पर ट्रेड हो रहा है।
KRN Heat Exchanger and Refrigeration Limited के शेयर 29 नवंबर को एनएसई पर 4.21% की बढ़त के साथ 777 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे। स्टॉक ने 790 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई को छुआ। स्टॉक मौजूदा समय में अपने इश्यू प्राइस 220 रुपये प्रति शेयर से 253.18% अधिक पर ट्रेड हो रहा है। KRN Heat Exchanger and Refrigeration आईपीओ 25 सितंबर से 27 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी के शेयर 3 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध हुए। स्टॉक को बीएसई पर 113.64% प्रीमियम के साथ 470 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया था। स्टॉक को एनएसई पर 220 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में 118.18% के लिस्टिंग प्रॉफिट के साथ 480 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया था। फिलहाल यह शेयर अपनी लिस्टिंग कीमत से 61.87% ज्यादा पर ट्रेड हो रहा है।
Premier Energies Limited का स्टॉक 29 नवंबर को एनएसई पर 9.14% की बढ़त के साथ 1,241.4 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था, जो पहले सेशन में इंट्राडे में 1,242 रुपये प्रति शेयर के हाइ पर पहुंच गया था। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 450 रुपये प्रति शेयर से 175.86% अधिक बढ़ गया था। प्रीमियर एनर्जीज आईपीओ 27-29 अगस्त तक खुले था। कंपनी के शेयर 3 सितंबर को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुए थे। बीएसई पर स्टॉक 120.22% प्रीमियम के साथ 991 रुपये प्रति शेयर और एनएसई पर 990 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थे, जबकि इसका इश्यू प्राइस 450 रुपये प्रति शेयर था। फिलहाल यह शेयर अपनी लिस्टिंग कीमत से 25.26% ज्यादा पर ट्रे़ड हो रहा है।
Platinum Industries Limited 29 नवंबर को एनएसई पर 1.19% की बढ़त के साथ 432 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने 436.7 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाइ को छुआ। स्टॉक मौजूदा समय में अपने इश्यू प्राइस 171 रुपये प्रति शेयर से 152.63% अधिक पर ट्रेड हो रहा है। 5 मार्च को लिस्ट होने के बाद से प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के शेयरों में 92% की बढ़ोतरी हुई थी। बीएसई पर स्टॉक 33% प्रीमियम के साथ 228 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था। स्टॉक को एनएसई पर 171 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में 31% के लिस्टिंग प्रॉफिट के साथ 225 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया था।
29 नवंबर को एनएसई पर JG Chemicals Limited के शेयर 1.65% गिरकर 434.7 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक ने 431.55 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाइ को छुआ। स्टॉक वर्तमान में अपने इश्यू प्राइस 221 रुपये प्रति शेयर से 96.69% अधिक पर ट्रेड हो रहा है। जेजी केमिकल्स का आईपीओ 5-7 मार्च तक खुला था और स्टॉक 13 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ था। जेजी केमिकल्स को बीएसई पर 4.5% की डिस्काउंट पर 211 रुपये प्रति पीस पर और एनएसई पर 209 रुपये प्रति पीस पर लिस्ट किया गया था, जो कि 221 रुपये प्रति पीस के इश्यू प्राइस से 5.4% कम है। मौजूदा समय में, स्टॉक लिस्टिंग प्राइस से 108% बढ़ गया है।
Gala Precision Engineering Limited के शेयर 29 नवंबर को एनएसई पर 3.12% की गिरावट के साथ 1,017 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक ने 1,002.15 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे लो को छुआ। स्टॉक मौजूदा समय में अपने इश्यू प्राइस 529 रुपये प्रति शेयर से 92.24% अधिक पर ट्रेड हो रहा है। गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग आईपीओ 2 से 4 सितंबर तक खुला था और स्टॉक 9 सितंबर को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुआ था। बीएसई पर स्टॉक 750 रुपये प्रति शेयर पर 41.8% प्रीमियम पर और एनएसई पर 529 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 36.3% ऊपर 721.1 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया था। फिलहाल यह शेयर अपनी लिस्टिंग कीमत से 41.03% ज्यादा पर ट्रेड हो रहा है।
29 नवंबर को एनएसई पर Exicom Tele-Systems का स्टॉक 1.12% की गिरावट के साथ 277.6 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने 289.45 रुपये के इंट्राडे हाइ को छुआ। स्टॉक मौजूदा समय में अपने इश्यू प्राइस 142 रुपये प्रति शेयर से 95.49% अधिक पर ट्रेड हो रहा है। एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स ने 5 मार्च को एनएसई और बीएसई पर अपना डेब्यू किया था। आईपीओ 27-29 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। स्टॉक को बीएसई पर 85.9% के प्रीमियम के साथ 264 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया था, जबकि एनएसई पर यह 265 रुपये प्रति शेयर पर खुला, जो इसके इश्यू प्राइस 142 रुपये प्रति शेयर की तुलना में 86.61% अधिक था। फिलहाल यह शेयर अपनी लिस्टिंग कीमत से 4.75 फीसदी ज्यादा पर ट्रेड हो रहा है।
29 नवंबर को एनएसई पर Bajaj Housing Finance Limited का स्टॉक 0.6% की गिरावट के साथ 135.98 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने 134.51 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे लो को छुआ। बजाज ग्रुप की कंपनी ने अपने इश्यू प्राइस 70 रुपये प्रति शेयर की तुलना में इन्वेस्टर्स को 94.25% रिटर्न दिया। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 9 से 11 सितंबर तक खुला था और कंपनी ने 16 सितंबर को मार्केट में डेब्यू किया था। स्टॉक को एनएसई और बीएसई पर 70 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में 114.29% प्रीमियम के साथ 150 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया था। स्टॉक फिलहाल अपने लिस्टिंग प्राइस से 9.34% नीचे ट्रेड हो रहा है।
29 नवंबर को एनएसई पर Orient Technologies Limited के शेयर 0.82% की गिरावट के साथ 398.45 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक ने 392.35 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे लो को छुआ। स्टॉक फिलहाल में अपने इश्यू प्राइस 206 रुपये प्रति शेयर से 93.42% अधिक पर ट्रेड हो रहा है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 23 अगस्त को बंद हुआ और कंपनी ने 28 अगस्त को मार्केट में कदम रखा। एनएसई पर स्टॉक 206 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में 39.8% प्रीमियम के साथ 288 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। यह स्टॉक 40.77% की लिस्टिंग बढ़त के साथ बीएसई पर 290 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था। फिलहाल यह शेयर अपनी लिस्टिंग कीमत से 38.35% ज्यादा पर ट्रेड हो रहा है।
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख