return to news
  1. Neptune Petrochemicals 9% प्रीमियम पर लिस्ट, NR Vandana Tex धड़ाम, चेक करें डीटेल्स यहां

मार्केट न्यूज़

Neptune Petrochemicals 9% प्रीमियम पर लिस्ट, NR Vandana Tex धड़ाम, चेक करें डीटेल्स यहां

Shatakshi Asthana

2 min read | अपडेटेड June 04, 2025, 10:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SME IPOs Listing Today (June 4): Neptune Petrochemicals के शेयर्स NSE SME प्लेटफॉर्म पर 9% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। ₹73.20 करोड़ के इस आईपीओ में 60 लाख नए शेयर्स की सेल है और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। वहीं, NR Vandana Textile Industries के शेयर्स इशू प्राइस पर उतरने के बाद धड़ाम हो गए।

Neptune Petrochemicals, NR Vandana Textile Industries IPO पर बुकिंग 28 मई को शुरू हुई थी। (तस्वीर: Shutterstock)

Neptune Petrochemicals, NR Vandana Textile Industries IPO पर बुकिंग 28 मई को शुरू हुई थी। (तस्वीर: Shutterstock)

NSE SME IPOs Listing (June 4): नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange, NSE) पर बुधवार को दो SME IPO की लिस्टिंग हो गई है। NR Vandana Textile Industries और Neptune Petrochemicals ने NSE SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री की। दोनों पर बोली लगना 28 मई को शुरू हुआ था।

NR Vandana Textile IPO

NR Vandana Textile के शेयर्स इशू प्राइस पर ही NSE SME पर उतरे। हालांकि, लिस्टिंग के बाद इनमें 5% की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10:20 पर इनमें कुछ राहत देखी गई और ये इशू प्राइस पर 3.89% के डिस्काउंट के साथ ₹43.25 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

NR Vandana Textile IPO ₹27.89 करोड़ जुटाने के लिए 61.98 लाख नए शेयर्स की सेल है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹45 प्रति शेयर का तय किया गया था। निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश की सीमा 3000 शेयर्स का एक लॉट है।

इस इशू के लिए Marwadi Chandarana Intermediaries Brokers Pvt. Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं जबकि Cameo Corporate Services Limited इसके रजिस्ट्रार।

NR Vandana Textile IPO पर पब्लिक सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक ताबड़तोड़ 101 गुना बुकिंग हुई थी। इसमें ऑफर किए गए शेयर्स के बदले 41.6 करोड़ शेयर्स पर बोली लगी। योग्य संस्थागत खरीददारों ने 36 गुना बुकिंग की जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों ने 126 गुना बोली लगाई।

Neptune Petrochemicals IPO

Neptune Petrochemicals ने 9% प्रीमियम के साथ स्टॉक एक्सचेंज पर एंट्री की है। इसके शेयर्स की कीमत ₹132.75 रही। सुबह 10:20 पर कंपनी के शेयर्स कुछ नीचे इशू प्राइस पर 8.93% के इजाफे के साथ ₹132.90 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

₹73.20 करोड़ के इस आईपीओ के लिए ₹115- ₹122 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस पर बुकिंग 30 मई तक चली थी। इसमें 60 लाख नए इक्विटी शेयर्स की सेल थी और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।

इसमें निवेश के लिए न्यूनतम सीमा 1000 शेयर्स का एक लॉट है जिसकी अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कम से कम ₹122000 कीमत होती है। नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की शुरुआत अक्टूबर 2021 में हुई थी। यह कंपनी बिटुमेन और इमल्शन जैसे प्रोडक्ट बनाती और बेचती है।

कंपनी के प्रमोटर परेशकुमार सुबोधचंद्र शाह, रिद्धि परेशकुमार शाह और संजयकुमार सुबोधचंद्र शाह हैं। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है तथा MUFG इनटाइम इंडिया (लिंक इनटाइम) रजिस्ट्रार है।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shatakshi Asthana
Shatakshi Asthana बिजनेस, एन्वायरन्मेंट और साइंस जर्नलिस्ट हैं। इंटरनैशनल अफेयर्स में भी रुचि रखती हैं। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से लाइफ साइंसेज और दिल्ली के IIMC से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अब वह जिंदगी के हर पहलू को इन्हीं नजरियों से देखती हैं।