return to news
  1. Neptune Petrochemicals IPO के लिए बिडिंग शुरू, प्राइस बैंड से लॉट साइज तक पूरी जानकारी

मार्केट न्यूज़

Neptune Petrochemicals IPO के लिए बिडिंग शुरू, प्राइस बैंड से लॉट साइज तक पूरी जानकारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 28, 2025, 12:26 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Neptune Petrochemicals की शुरुआत अक्टूबर 2021 में हुई थी। यह कंपनी बिटुमेन और इमल्शन जैसे प्रोडक्ट बनाती और बेचती है। इनके प्रोडक्ट में अलग-अलग ग्रेड के बिटुमेन शामिल हैं, जैसे कि पॉलीमर-मॉडिफाइड बिटुमेन और क्रम्ब-रबर मॉडिफाइड बिटुमेन।

Neptune Petrochemicals IPO: नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स के आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है।

Neptune Petrochemicals IPO: नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स के आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है।

Neptune Petrochemicals IPO: नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड का आईपीओ आज 28 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह NSE SME इश्यू है, जिसके लिए 115-122 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 73.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशक इसमें 30 मई तक निवेश कर सकेंगे।

Neptune Petrochemicals IPO के बारे में

नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स के आईपीओ के तहत 60 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Neptune Petrochemicals IPO का लॉट साइज

नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स के आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है। यानी निवेशक 1000 शेयर और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशकों को इसमें अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कम से कम 122000 रुपये का निवेश करना होगा।

Neptune Petrochemicals IPO के जरूरी डेट्स

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 2 जून को होने की उम्मीद है। रिफंड की प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो जाएगी। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 4 जून तय की गई है। इसकी लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Neptune Petrochemicals IPO के प्रमोटर्स

कंपनी के प्रमोटर परेशकुमार सुबोधचंद्र शाह, रिद्धि परेशकुमार शाह और संजयकुमार सुबोधचंद्र शाह हैं। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है तथा MUFG इनटाइम इंडिया (लिंक इनटाइम) रजिस्ट्रार है।

Neptune Petrochemicals का बिजनेस

नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की शुरुआत अक्टूबर 2021 में हुई थी। यह कंपनी बिटुमेन और इमल्शन जैसे प्रोडक्ट बनाती और बेचती है। इनके प्रोडक्ट में अलग-अलग ग्रेड के बिटुमेन शामिल हैं, जैसे कि पॉलीमर-मॉडिफाइड बिटुमेन और क्रम्ब-रबर मॉडिफाइड बिटुमेन।

कंपनी के ग्राहक मुख्य रूप से निर्माण कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल सेक्टर से होते हैं। इसके तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं- यूनिट I – अहमदाबाद (गुजरात), यूनिट II – पानीपत (हरियाणा) और यूनिट III – कामरूप (असम)। इसके अलावा, कंपनी बिटुमेन और फ्यूल ऑयल की ट्रेडिंग भी करती है। यह माल भरोसेमंद सप्लायर्स से खरीदती है ताकि ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी मिल सके।

Neptune Petrochemicals का फाइनेंशियल (करोड़ में)

पीरियड31 दिसंबर 202431 मार्च 202431 मार्च 202331 मार्च 2022
एसेट्स117.00120.95107.8897.51
रेवेन्यू620.16675.97709.3182.16
PAT19.4720.8210.390.68
नेट वर्थ61.2331.9011.080.69
रिजर्व एंड सरप्लस44.5731.8911.070.68
कुल उधार0.160.005.120.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।