मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 11, 2025, 11:02 IST
सारांश
NAPS Global India IPO Listing: आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी ने IPO का 50% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और 50% अन्य कैटेगरी के लिए आरक्षित रखा है।
NAPS Global India IPO Listing: NAPS ग्लोबल इंडिया के शेयरों में लिस्टिंग के बाद गिरावट देखने को मिल रही है।
हालांकि, NAPS ग्लोबल इंडिया के शेयरों में लिस्टिंग के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय कंपनी के शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 फीसदी टूटकर 102.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।
NAPS ग्लोबल इंडिया का आईपीओ 4 मार्च से 6 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आईपीओ का इश्यू साइज 11.88 करोड़ रुपये है। NAPS ग्लोबल इंडिया के आईपीओ के तहत 11.88 करोड़ रुपये के 13.20 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं हुई।
आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी ने IPO का 50% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और 50% अन्य कैटेगरी के लिए आरक्षित रखा है।
NAPS Global India एक होलसेल इंपोर्टर है, जो टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स (कपड़े और वस्त्र) का बिजनेस करता है। यह महाराष्ट्र में गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन का एक प्रमुख हिस्सा है। यह चीन और हांगकांग से कपास और मैन-मेड कपड़े बड़ी मात्रा में आयात करता है। फिर यह कपड़े महाराष्ट्र की गारमेंट बनाने वाली कंपनियों को सप्लाई करता है।
इसके प्रमुख प्रोडक्ट्स में कपास और बुने हुए कपड़े, सुपर-सॉफ्ट वेल्वेट फैब्रिक, कृत्रिम और लिनेन कपड़े, पुरुषों की शर्ट और टी-शर्ट, महिलाओं के टॉप और बच्चों की जींस शामिल हैं।
वित्त वर्ष | रेवेन्यू | प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स |
---|---|---|
31 दिसंबर 2024 | 52.83 | 1.53 |
31 मार्च 2024 | 47.88 | 1.45 |
31 मार्च 2023 | 26.01 | 0.27 |
31 मार्च 2022 | 13.48 | 0.18 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख