return to news
  1. NALCO का शेयर ऑल-टाइम हाई पर, 1 महीने में ही 30% चढ़ा स्टॉक, समझिए क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

NALCO का शेयर ऑल-टाइम हाई पर, 1 महीने में ही 30% चढ़ा स्टॉक, समझिए क्या है वजह

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड January 06, 2026, 12:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

NALCO के शेयरों में पिछले कुछ समय से जमकर खरीदारी हो रही है। पिछले 1 महीने में ही इसके शेयरों में 30% की रैली आ चुकी है। वहीं पिछले 6 महीने में इसके निवेशकों को 85 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 75 फीसदी चढ़ा है।

शेयर सूची

NALCO

NALCO: आज की बढ़त के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 63905.60 करोड़ रुपये हो गया है।

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) के शेयरों में आज 6 जनवरी को 6 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 5.02 फीसदी बढ़कर 347.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही स्टॉक ने 350.40 रुपये का नया ऑल-टाइम हाई छू लिया है। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है, जब इसके शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस दौरान इसमें करीब 11 फीसदी की रैली आ चुकी है। आज की बढ़त के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 63905.60 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 140 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NALCO में क्यों हो रही है खरीदारी?

NALCO के शेयरों में इस तेजी की वजह एल्युमीनियम की कीमतों में उछाल है। ग्लोबल मार्केट्स में एल्युमीनियम की कीमतें पिछले तीन साल से ज्यादा के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर इस महीने की शुरुआत में एल्युमीनियम पहली बार 2022 के बाद 3000 डॉलर प्रति टन के स्तर को पार कर गया। यह तेजी सप्लाई और डिमांड दोनों वजहों से देखने को मिल रही है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में स्मेल्टिंग कैपेसिटी पर लगी सीमा और यूरोप में महंगी बिजली की वजह से उत्पादन पर दबाव है। इससे ग्लोबल इन्वेंट्री प्रभावित हुई है। दूसरी ओर, कंस्ट्रक्शन और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से मांग मजबूत बनी हुई है, जिसने कीमतों को सपोर्ट दिया है।

इसके पहले अक्टूबर में कीमतें 2500 डॉलर प्रति टन के पार गई थीं। उस समय सप्लाई-डिमांड का संतुलन बिगड़ने की वजहें बताई गई थीं। आइसलैंड में एक स्मेल्टर के अस्थायी रूप से बंद होने से करीब 1 लाख टन उत्पादन प्रभावित हुआ था। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदों ने भी कीमतों को सहारा दिया था।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन?

NALCO के शेयरों में पिछले कुछ समय से जमकर खरीदारी हो रही है। पिछले 1 महीने में ही इसके शेयरों में 30% की रैली आ चुकी है। वहीं पिछले 6 महीने में इसके निवेशकों को 85 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 75 फीसदी चढ़ा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख