return to news
  1. Muthoot Finance Dividend: इस तारीख से पहले खरीदना होगा शेयर, तभी मिलेगा ₹30 का डिविडेंड

मार्केट न्यूज़

Muthoot Finance Dividend: इस तारीख से पहले खरीदना होगा शेयर, तभी मिलेगा ₹30 का डिविडेंड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 11, 2026, 13:16 IST

सारांश

Muthoot Finance हर साल अपने निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही है और धीरे-धीरे इसकी रकम भी बढ़ती गई है। 2020 में कंपनी ने ₹15 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। इसके बाद 2021 और 2022 में यह बढ़कर ₹20 प्रति शेयर हो गया। फिर 2023 में ₹22 और 2024 में ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया।

शेयर सूची

Muthoot Finance

Muthoot Finance के बिजनेस की बात करें तो इसके नतीजे भी काफी मजबूत रहे हैं।

Muthoot Finance ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने ₹30 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड मंजूर किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इसका मतलब है कि जिनके पास कंपनी के शेयर हैं, उन्हें हर शेयर पर ₹30 मिलेंगे। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 2.81 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 3572.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1,43,426.62 करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब है रिकॉर्ड डेट

इस डिविडेंड के लिए Muthoot Finance ने 17 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिन निवेशकों के नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। पहले रिकॉर्ड डेट 13 अप्रैल रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 17 अप्रैल कर दिया गया।

कंपनी ने यह भी बताया है कि डिविडेंड की राशि घोषणा के 30 दिनों के अंदर निवेशकों के खातों में भेज दी जाएगी। यानी अगर आप एलिजिबल हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Muthoot Finance की डिविडेंड हिस्ट्री

Muthoot Finance हर साल अपने निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही है और धीरे-धीरे इसकी रकम भी बढ़ती गई है। 2020 में कंपनी ने ₹15 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। इसके बाद 2021 और 2022 में यह बढ़कर ₹20 प्रति शेयर हो गया। फिर 2023 में ₹22 और 2024 में ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया।

2025 में कंपनी ने ₹26 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था, जो उस समय तक सबसे ज्यादा था। अब 2026 में कंपनी ने ₹30 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है।

Muthoot Finance के नतीजे

Muthoot Finance के बिजनेस की बात करें तो इसके नतीजे भी काफी मजबूत रहे हैं। FY26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा लगभग 95% बढ़कर ₹2656 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी समय ₹1,363 करोड़ था। वहीं, कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 64% बढ़कर ₹4,467 करोड़ पहुंच गई।

Muthoot Finance के शेयरों का प्रदर्शन

Muthoot Finance के शेयरों ने पिछले 1 महीने में करीब 13 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 11 फीसदी बढ़ा है। हालांकि इस साल अब तक इसमें करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले 1 साल में इसने करीब 77 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख