return to news
  1. Muhurat Trading 2025: मुहूर्त ट्रेडिंग पर फायदा होगा या नुकसान? पिछले 10 सालों में इस दिन कैसा रहा है बाजार का प्रदर्शन?

मार्केट न्यूज़

Muhurat Trading 2025: मुहूर्त ट्रेडिंग पर फायदा होगा या नुकसान? पिछले 10 सालों में इस दिन कैसा रहा है बाजार का प्रदर्शन?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 20, 2025, 12:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Muhurat Trading में कुछ सेक्टर हमेशा बेहतर प्रदर्शन करते हैं। बैंकिंग और फाइनेंशिल, ऑटो सेक्टर, PSU बैंक, आईटी, मेटल्स और फार्मा ने पिछले दशक में अच्छा प्रदर्शन दिखाया। 2024 में अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स पॉजिटिव बंद हुए। मुहूर्त ट्रेडिंग में रिटेल निवेशकों की भागीदारी अधिक होती है।

Muhurat Trading 2025

Muhurat Trading 2025: मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर में 1:45 से 2:45 बजे के बीच होगी, जबकि इसके पहले यह शाम को होती है।

Muhurat Trading 2025: दिवाली के अवसर पर हर साल मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन होता है। साल 2025 में यह 21 अक्टूबर को दिवाली और लक्ष्मी पूजा के दिन होगा। इस दिन एक घंटे का स्पेशल ट्रेडिंग सेशन होने वाला है और बाकी समय बाजार सामान्य रूप से बंद रहेंगे। मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर में 1:45 से 2:45 बजे के बीच होगी, जबकि इसके पहले यह शाम को होती है। इसके तहत प्री-ओपनिंग सेशन दोपहर 1.30-1.45 बजे तक रहेगा। पिछले एक दशक में मुहूर्त ट्रेडिंग में अधिकतर सालों में पॉजिटिव रिटर्न देखने को मिले हैं। यहां हम बताने वाले हैं कि पिछले 10 सालों में मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछले 10 सालों में मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार का प्रदर्शन

पिछले एक दशक में बाजार में औसतन 0.53% की बढ़ोतरी हुई और 80% सत्रों में पॉजिटिव रिटर्न देखने को मिला।

वर्षलाभ/नुकसान (%)क्लोजिंग लेवल
2014+0.23%8,014.55
2015+0.54%7,825.00
2016-0.14%8,625.70
2017-0.63%10,146.55
2018+0.65%10,598.40
2019+0.37%11,627.15
2020+0.47%12,780.25
2021+0.49%17,916.80
2022+0.88%17,730.75
2023+0.52%19,525.55
2024+0.41%24,304.35

पिछले 10 सालों में कैसा रहा है सेक्टोरल ट्रेंड्स

मुहूर्त ट्रेडिंग में कुछ सेक्टर्स ने बीते सालों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हैं। बैंकिंग और फाइनेंशिल, ऑटो सेक्टर, PSU बैंक, आईटी, मेटल्स और फार्मा ने पिछले दशक में अच्छा प्रदर्शन दिखाया। 2024 में अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स पॉजिटिव बंद हुए। मुहूर्त ट्रेडिंग में रिटेल निवेशकों की भागीदारी अधिक होती है। कई निवेशक परंपरा के रूप में ट्रेडिंग में शामिल होते हैं और प्रतीक के रूप में थोड़ा निवेश कर देते हैं। निवेशक छोटे निवेश करके अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करते हैं।

मुहूर्त ट्रेडिंग से जुड़े अन्य फैक्ट्स

मुहूर्त ट्रेडिंग में अक्सर कैश टर्नओवर बढ़ जाता है Nifty और Sensex के सकारात्मक रिटर्न की संभावना लगभग 80% है। हालांकि, 2016 और 2017 में नकारात्मक प्रदर्शन भी हुआ। इस दौरान निवेशक आमतौर पर लंबी अवधि और ब्लू-चिप स्टॉक्स में निवेश करना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार में वोलैटिलिटी दिख सकती है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।

आज क्यों खुला है शेयर बाजार?

देश में दिवाली का त्यौहार आज 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। हालांकि शेयर बाजार में लक्ष्मी पुजा की छुट्टी 21 अक्टूबर को है। यही वजह है कि आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग सामान्य तौर पर हो रही है। इसके अलावा, 22 अक्टूबर को भी बलि प्रतिपदा के मौके पर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख