return to news
  1. MSCI May Rejig: Coromandel, Nykaa ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल, कितना बढ़ेगा निवेश?

मार्केट न्यूज़

MSCI May Rejig: Coromandel, Nykaa ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल, कितना बढ़ेगा निवेश?

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 14, 2025, 10:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

MSCI इंडिया इंडेक्स से कोई शेयर नहीं हटाया जाएगा। हालांकि, पेमेंट एग्रीगेटर Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications को MSCI इंडेक्स में शामिल नहीं किया गया है। एनालिस्ट्स ने पहले अनुमान लगाया था कि यह स्टॉक MSCI इंडेक्स में वापस आ सकता है।

शेयर सूची

MSCI इंडिया डोमेस्टिक स्मॉलकैप इंडेक्स में 12 नए स्टॉक जोड़े गए हैं

MSCI इंडिया डोमेस्टिक स्मॉलकैप इंडेक्स में 12 नए स्टॉक जोड़े गए हैं

MSCI Rejig: मुरुगप्पा ग्रुप की Coromandel International और Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-commerce ventures को इस महीने के अंत तक MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल कर लिया जाएगा। ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर ने 14 मई की सुबह एक बयान में यह जानकारी दी। यह एक खास स्टॉक मार्केट इंडेक्स है, जिसे MSCI (मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल) ने भारत की बड़ी और मजबूत कंपनियों को शामिल करके तैयार किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Paytm को MSCI इंडिया इंडेक्स में नहीं मिली जगह

MSCI इंडिया इंडेक्स से कोई शेयर नहीं हटाया जाएगा। हालांकि, पेमेंट एग्रीगेटर Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications को MSCI इंडेक्स में शामिल नहीं किया गया है। एनालिस्ट्स ने पहले अनुमान लगाया था कि यह स्टॉक MSCI इंडेक्स में वापस आ सकता है, जिसे पिछले साल मई में हटा दिया गया था।

इन बदलावों के अलावा, MSCI इंडिया डोमेस्टिक स्मॉलकैप इंडेक्स में 12 नए स्टॉक जोड़े गए हैं, जबकि 21 स्टॉक हटा दिए गए हैं। MSCI ने कहा कि ये सभी बदलाव 30 मई 2025 को बाजार बंद होने के समय लागू होंगे।

निवेश बढ़ने की उम्मीद?

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल होने पर कोरोमंडल इंटरनेशनल में 252 मिलियन डॉलर का निवेश आने की संभावना है, जबकि Nykaa के शामिल होने से 199 मिलियन डॉलर का निवेश आएगा।

कोरोमंडल इंटरनेशनल के साथ-साथ पूरे भारत में एयरपोर्ट ऑपरेटर GMR एयरपोर्ट्स को भी MSCI इंडिया डोमेस्टिक इंडेक्स में जोड़ा जाएगा। ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड को MSCI इंडिया डोमेस्टिक इंडेक्स से बाहर रखा गया है।

स्मॉलकैप इंडेक्स में ये स्टॉक्स शामिल

स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल किए गए कुछ कंपनियों में गोदरेज एग्रोवेट, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, प्रीमियर एनर्जीज शामिल हैं, जबकि बाहर की गई कंपनियों में आरती ड्रग्स, प्रिंस पाइप्स, ऑर्किड फार्मा जैसे नाम शामिल हैं। Sona BLW, जिसे इंडिया डोमेस्टिक इंडेक्स से हटा दिया गया है, अब स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा होगा।

सिप्ला, इंडस टावर्स, अल्ट्राटेक, ग्रासिम और वोडाफोन आइडिया जैसे शेयरों का MSCI स्टैंडर्ड इंडेक्स पर भार बढ़ेगा, जिसके चलते 50 मिलियन डॉलर तक का निवेश होगा। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल के वेटेज में कमी आएगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख