return to news
  1. Medistep Healthcare IPO allotment: 382 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Medistep Healthcare IPO allotment: 382 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 13, 2025, 09:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Medistep Healthcare IPO: मेडिस्टेप हेल्थकेयर के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। NSE SME इश्यू को 35.55 लाख शेयरों के मुकाबले 135.85 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिली। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी को 289.15 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Medistep Healthcare IPO

Medistep Healthcare IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशक अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Medistep Healthcare IPO: मेडिस्टेप हेल्थकेयर के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया औऱ यह कुल 382.14 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशक अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह आईपीओ 8 से 12 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। अब इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर 18 अगस्त को होनी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने मेडिस्टेप हेल्थकेयर के आईपीओ में दांव लगाया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको NSE या Cameo Corporate Services की वेबसाइट पर जाना होगा।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Cameo Corporate Services पर ऐसे चेक करें स्टेटस

  • Cameo Corporate Services के IPO अलॉटमेंट पेज पर लॉग ऑन करें, जिसका लिंक है https://ipostatus1.cameoindia.com/
  • अब ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • इनपुट ऑप्शन में से कोई एक चुनें: PAN, एप्लिकेशन नंबर या डीपी/क्लाइंट आईडी।
  • अपने पिछले चयन के आधार पर जरूरी डिटेल दर्ज करें।
  • कैप्चा डिटेल को वेरिफाई करें।
  • अब अपनी अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें।

Medistep Healthcare IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

मेडिस्टेप हेल्थकेयर के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। NSE SME इश्यू को 35.55 लाख शेयरों के मुकाबले 135.85 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिली। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी को 289.15 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, रिटेल निवेशकों का कोटा 461.11 गुना बुक किया गया।

Medistep Healthcare IPO के बारे में

मेडिस्टेप हेल्थकेयर का इरादा आईपीओ के जरिए 16.10 करोड़ रुपये जुटाने का था। इसमें कुल 37.44 लाख नए शेयर जारी किए गए, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं था। इसका इश्यू प्राइस ₹43 प्रति शेयर तय किया गया है।

मेडिस्टेप हेल्थकेयर के आईपीओ के तहत नए इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए किया जाएगा। प्लांट और मशीनरी की खरीद के लिए भी पैसे खर्च करने की योजना है। वहीं, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा।

Medistep Healthcare का बिजनेस

जून 2023 में बनी Medistep Healthcare Limited एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है, जो सैनिटरी पैड, एनर्जी पाउडर और कई तरह की दवाइयां, न्यूट्रास्यूटिकल, इंटीमेट और सर्जिकल प्रोडक्ट बनाती है। यह कंपनी क्वालिटी पर ध्यान देती है और अपने प्रोडक्ट की रेंज बढ़ाने के लिए पब्लिक (गैर-सरकारी) कंपनी के रूप में काम कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख