return to news
  1. M&M Q3 Results: Q3FY25 में महिंद्रा & महिंद्रा का नेट प्रॉफिट, आमदनी करीब 20% बढ़े, डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

M&M Q3 Results: Q3FY25 में महिंद्रा & महिंद्रा का नेट प्रॉफिट, आमदनी करीब 20% बढ़े, डीटेल्स

Upstox

1 min read | अपडेटेड February 07, 2025, 14:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Mahindra & Mahindra Q3FY25 Results: ऑपरेशन्स से कंपनी की आमदनी भी 20.3% बढ़ी है। यह इस साल तीसरी तिमाही में ₹30,538.23 करोड़ रही जबकि पिछले साल इस दौरान यह ₹25,382.88 करोड़ रही थी।

शेयर सूची

तीसरी तिमाही में बेचीं करीब 2.5 लाख गाड़ियां।

तीसरी तिमाही में बेचीं करीब 2.5 लाख गाड़ियां।

देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए अपनी आमदनी का ब्योरा जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 19% बढ़ गया है। यह ₹2,964.31 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में टैक्स के बाद कंपनी का प्रॉफिट ₹2,489.73 करोड़ था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑपरेशन्स से कंपनी की आमदनी भी 20.3% बढ़ी है। यह इस साल तीसरी तिमाही में ₹30,538.23 करोड़ रही जबकि पिछले साल इस दौरान यह ₹25,382.88 करोड़ रही थी। उधर, EBITDA 32% बढ़कर ₹4,810 करोड़ पर पहुंच गया जो पिछले साल ₹3,649 करोड़ था।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसने इस तिमाही में 2,45,499 गाड़ियां बेची हैं जो पिछले साल की 2,11,443 गाड़ियों की बिक्री से 16% ज्यादा है। वहीं ट्रैक्टर्स की सेल में भी 20% इजाफा हुआ है। यह इस साल 120,624 रही।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख