return to news
  1. LIC का शेयर 1 ही दिन में 8 फीसदी उछला, Q3 नतीजों के बाद निवेशक जमकर कर रहे हैं खरीदारी

मार्केट न्यूज़

LIC का शेयर 1 ही दिन में 8 फीसदी उछला, Q3 नतीजों के बाद निवेशक जमकर कर रहे हैं खरीदारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 06, 2026, 15:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

LIC ने गुरुवार को बताया कि अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 17.46% बढ़कर ₹12,930.44 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹11,008.65 करोड़ था। तिमाही के दौरान उसकी नेट प्रीमियम इनकम सालाना 17.76% बढ़कर ₹1.26 लाख करोड़ हो गई।

शेयर सूची

LIC

आज की तेजी के साथ LIC का मार्केट कैप बढ़कर 5.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

LIC share: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 8 फीसदी उछलकर 907.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दरअसल गुरुवार को मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजे घोषित किए। इसके चलते आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ LIC का मार्केट कैप बढ़कर 5.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

LIC के तिमाही नतीजे

LIC ने गुरुवार को बताया कि अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 17.46% बढ़कर ₹12,930.44 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹11,008.65 करोड़ था। तिमाही के दौरान उसकी नेट प्रीमियम इनकम सालाना 17.76% बढ़कर ₹1.26 लाख करोड़ हो गई, जबकि 2024-25 वित्तीय वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह ₹1.07 लाख करोड़ थी। PSU का पहले साल का प्रीमियम Q3FY26 में ₹10,648.46 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹7,333.59 करोड़ से 45.2% ज़्यादा है।

LIC के CEO और MD आर. दोरैस्वामी ने कहा, “लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में कंज्यूमर्स और कंपनियों ने सरकार की अलग-अलग पहलों, खासकर GST 2.0 पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। LIC में हमने वॉल्यूम ग्रोथ के साथ-साथ प्रोडक्ट और चैनल डाइवर्सिफिकेशन पर भी ऊंचे और बेहतर पैरामीटर्स हासिल करके अपने परफॉर्मेंस को और बढ़ाया है।”

विदेशी निवेश बैंकों की क्या है राय

LIC के Q3 नतीजों पर विदेशी निवेश बैंकों ने पॉजिटिव राय दी है। Bernstein ने कहा कि LIC की कमाई मजबूत रही और GST कट के बावजूद मुनाफे का मार्जिन बढ़ा है। नई पॉलिसी बिजनेस का मार्जिन 21% तक पहुंच गया है। इसका फायदा अच्छे प्रोडक्ट मिक्स और बॉन्ड यील्ड बेहतर होने से मिला। GST की मार को कंपनी ने खर्च कंट्रोल करके संभाल लिया। साथ ही मैनेजमेंट ने बताया है कि सरकार की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

Citi ने भी LIC के तिमाही नतीजों को मजबूत बताया। उनका कहना है कि यील्ड कर्व बेहतर होने की वजह से VNB मार्जिन लगातार बढ़ रहा है। Citi को उम्मीद है कि आगे चलकर LIC ज्यादा डिविडेंड दे सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि अभी शेयर की वैल्यूएशन ज्यादा महंगी नहीं लग रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख