return to news
  1. Lenskart Shares: लेंसकार्ट के दमदार Q3 नतीजों के बाद आज शेयरों में दिख रहा एक्शन

मार्केट न्यूज़

Lenskart Shares: लेंसकार्ट के दमदार Q3 नतीजों के बाद आज शेयरों में दिख रहा एक्शन

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 10:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Lenskart Shares: लेंसकार्ट का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर 132.7 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार को अपने तीसरे क्वार्टर के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी।

शेयर सूची

LENSKART
--
लेंसकार्ट

लेंसकार्ट के शेयरों में Q3 रिजल्ट्स के बाद दिखी तेजी

Lenskart Shares: चश्मे और लेंस की रिटेल विक्रेता कंपनी लेंसकार्ट के शेयरों में आज दमदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर मार्केट खुलते ही लेंसकार्ट के शेयरों में 10% तक की तेजी देखी गई। सुबह 9:49 बजे लेंसकार्ट के शेयर एनएसई पर 9.17% यानी कि 42.90 रुपये चढ़कर 510.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। लेंसकार्ट की इस तेजी के पीछे कंपनी के वित्तीय नतीजे हैं। लेंसकार्ट ने 11 फरवरी यानी कि बुधवार को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के तीसरे क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित किए और इसके बाद आज शेयरों में तेजी देखी जा सकती है। कंपनी के वित्तीय नतीजे दमदार रहे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लेंसकार्ट का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर 132.7 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार को अपने तीसरे क्वार्टर के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी। कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में 1.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में लेंसकार्ट की परिचालन आय 38% बढ़कर 2,308 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में 1,669 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की तीसरी तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.4% बढ़ा। यह वृद्धि मुख्य रूप से कारोबार के विस्तार और नए ग्राहकों के जुड़ने से हुई। कंपनी ने भारत में रेवेन्यू 40.4% बढ़ा, जबकि इंटरनेशनल कारोबार में 32.7% की वृद्धि दर्ज की गई, जो प्लैटफॉर्म के लगातार विस्तार को दर्शाता है।’ लेंसकार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष बंसल ने शेयरधारकों को लिखा, ‘इंटरनेशनल मार्केट में हमारी बिक्री सालाना आधार पर 32.7% बढ़ी और टैक्स से पहले आय मार्जिन नौ महीनों में 2% से बढ़कर 6.1% हो गया।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख