return to news
  1. Lenskart Share: कमजोर लिस्टिंग के बावजूद शेयर नहीं बेचने वालों को राहत, करीब 3.5% बढ़त के साथ बंद हुआ स्टॉक

मार्केट न्यूज़

Lenskart Share: कमजोर लिस्टिंग के बावजूद शेयर नहीं बेचने वालों को राहत, करीब 3.5% बढ़त के साथ बंद हुआ स्टॉक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 10, 2025, 16:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Lenskart के शेयर आज BSE पर 390 रुपये के भाव पर खुले, जबकि आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹402 प्रति शेयर था। इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर ₹395 पर खुला था। लिस्टिंग के बाद भी लेंसकार्ट के शेयरों में बिकवाली देखी गई।

शेयर सूची

Lenskart Solutions

Lenskart Solutions के शेयरों में कुछ रिकवरी देखने को मिली और अंत में यह ₹400 के ऊपर बंद हुआ।

Lenskart Solutions Share: जिन निवेशकों ने आज डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बावजूद लेंसकार्ट के शेयर नहीं बेचे, उनके लिए अच्छी खबर है। कंपनी के शेयरों की आज कमजोर लिस्टिंग हुई लेकिन बाद में इसमें खरीदारी देखी गई। इसके चलते यह स्टॉक BSE पर 3.41 फीसदी बढ़कर 403.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। बता दें कि आज 10 नवंबर को लेंसकार्ट के शेयर गिरावट के साथ लिस्ट हुए थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

उतार-चढ़ाव के बीच इश्यू प्राइस से ऊपर बंद हुआ शेयर

लेंसकार्ट के शेयर आज BSE पर 390 रुपये के भाव पर खुले, जबकि आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹402 प्रति शेयर था। इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर ₹395 पर खुला था। लिस्टिंग के बाद भी लेंसकार्ट के शेयरों में बिकवाली जारी रही, जिसके चलते यह एक समय पर लगभग 11% तक गिर गया। हालांकि उसके बाद इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली और अंत में यह ₹400 के ऊपर बंद हुआ।

Lenskart के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Lenskart के ₹7,278 करोड़ के इस IPO को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। तीन दिनों में यह इश्यू 28 गुना सब्सक्राइब हुआ। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) ने इसे 45 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 18 गुना और रिटेल निवेशकों ने 7.5 गुना सब्सक्राइब किया। इससे ये साफ है कि कंपनी में निवेशकों की रुचि काफी मजबूत थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेंसकार्ट का बिजनेस मॉडल और स्टोर नेटवर्क बढ़ रहा है।

वैल्यूएशन को लेकर उठे सवाल

लेंसकार्ट के वैल्यूएशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मौजूदा प्राइस पर इसका P/E रेशियो लगभग 230 गुना बैठता है, जो काफी ऊंचा है। CNBC-TV18 के मुताबिक कंपनी के CEO पियूष बंसल ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ तेज है और भारत में चश्मे का बाजार काफी बड़ा है, इसलिए लंबी अवधि में मूल्य वृद्धि की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि वैल्यूएशन बाजार तय करता है।

Lenskart का बिजनेस

Lenskart की शुरुआत 2010 में हुई थी और आज यह भारत की सबसे बड़ी ऑम्नीचैनल चश्मा रिटेल कंपनियों में से एक है। कंपनी के भारत में 2,137 स्टोर और विदेशों में 669 स्टोर हैं। FY25 में कंपनी ने ₹297 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के ₹10 करोड़ के नुकसान से बड़ा सुधार है। कंपनी की आय (Revenue) भी 22% बढ़कर ₹6,625 करोड़ पर पहुंच गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख