return to news
  1. Laxmi Dental में ICICI Prudential MF ने खरीदी करीब 3% हिस्सेदारी, शेयरों में 12% का तगड़ा उछाल

मार्केट न्यूज़

Laxmi Dental में ICICI Prudential MF ने खरीदी करीब 3% हिस्सेदारी, शेयरों में 12% का तगड़ा उछाल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 16, 2025, 09:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Laxmi Dental bulk deal: बीएसई और एनएसई पर उपलब्ध बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने NSE पर 8.62 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। वहीं, BSE पर 7.38 लाख शेयर हासिल किए, जिससे लक्ष्मी डेंटल में उसकी कुल हिस्सेदारी 2.91% हो गई।

शेयर सूची

LAXMIDENTL
--
Laxmi Dental share

Laxmi Dental एक ऐसी कंपनी है जो दांतों से जुड़ी सभी तरह की जरूरतों का समाधान देती है।

Laxmi Dental Bulk Deal: लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड के शेयरों में आज 16 सितंबर को बड़े पैमाने पर शेयर का लेन-देन हुआ है। इसके चलते आज कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे। बल्क डील के तहत ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने सोमवार को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए कंपनी में निवेश किया है। इसके तहत कंपनी में लगभग 3% हिस्सेदारी करीब ₹49 करोड़ में खरीदी गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस बीच Laxmi Dental के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 12 फीसदी उछलकर 338.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैप 1757.14 करोड़ रुपये था।

Laxmi Dental के बल्क डील से जुड़े आंकड़े

बीएसई और एनएसई पर उपलब्ध बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने NSE पर 8.62 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। वहीं, BSE पर 7.38 लाख शेयर हासिल किए, जिससे लक्ष्मी डेंटल में उसकी कुल हिस्सेदारी 2.91% हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रांजेक्शन का कुल मूल्य लगभग ₹48.51 करोड़ था। एक्सचेंजों पर प्रति शेयर औसतन ₹303 की कीमत पर शेयर खरीदे गए।

दूसरी तरफ, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने लक्ष्मी डेंटल में कुल 11.16 लाख शेयर या 2.03% हिस्सेदारी ₹33.82 करोड़ में बेच दी। बिक्री के बाद लक्ष्मी डेंटल में ADIA की हिस्सेदारी 3.18% से घटकर 1.15% रह गई है। BSE और NSE दोनों पर शेयरों का निपटान ₹303-₹303.01 प्रति शेयर के प्राइस रेंज में किया गया। पीटीआई के मुताबिक लक्ष्मी डेंटल के अन्य शेयर सेलर्स का विवरण एक्सचेंजों पर उपलब्ध नहीं हो सका।

Laxmi Dental की जनवरी 2025 में हुई थी लिस्टिंग

Laxmi Dental का आईपीओ जनवरी 2025 में आया था, जिसे कुल 113.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसके शेयर 20 जनवरी 2025 को ₹428 के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 27 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹407-₹428 प्रति शेयर तय किया गया था।

लक्ष्मी डेंटल एक ऐसी कंपनी है जो दांतों से जुड़ी सभी तरह की जरूरतों का समाधान देती है। इसके पास पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है जिसमें मरीज के लिए खास तौर पर बनाए गए क्राउन और ब्रिज शामिल हैं। इसके अलावा यह कंपनी अपने ब्रांडेड डेंटल प्रोडक्ट्स भी बनाती है, जैसे टीथ अलाइनर (दांत सीधा करने वाले उपकरण) और बच्चों के लिए खास डेंटल प्रोडक्ट्स।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख