return to news
  1. Lalithaa Jewellery Mart लाएगी ₹1700 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

मार्केट न्यूज़

Lalithaa Jewellery Mart लाएगी ₹1700 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 09, 2025, 14:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Lalithaa Jewellery Mart IPO: DRHP के अनुसार ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ के तहत 1200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, एम किरण कुमार जैन द्वारा 500 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

Lalithaa Jewellery Mart IPO

Lalithaa Jewellery Mart IPO: ललिता ज्वेलरी मार्ट ने 1985 में चेन्नई के टी नगर इलाके में अपना पहला स्टोर खोला था।

Lalithaa Jewellery Mart IPO: ज्वेलरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ललिता ज्वेलरी मार्ट आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1700 करोड़ रुपये जुटाने का है। ललिता ज्वेलरी मार्ट तमिलनाडु स्थित कंपनी है, जिसके दक्षिण भारत में 56 स्टोर हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Lalithaa Jewellery Mart IPO में जारी होंगे 122 करोड़ के नए शेयर

DRHP के अनुसार ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ के तहत 1200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, एम किरण कुमार जैन द्वारा 500 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। आईपीओ में कर्मचारियों के लिए भी शेयर आरक्षित रखे जाएंगे। कर्मचारियों को इसमें छूट भी मिलेगी।

Lalithaa Jewellery Mart कहां करेगी फंड का इस्तेमाल?

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 1014.50 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल नए स्टोर स्थापित करने के लिए किया जाएगा। आईपीओ से प्राप्त राशि के एक हिस्से का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

Lalithaa Jewellery Mart का बिजनेस

ललिता ज्वेलरी मार्ट ने 1985 में चेन्नई के टी नगर इलाके में अपना पहला स्टोर खोला था। 31 दिसंबर 2024 तक इसके 56 स्टोर थे, जिनमें से 22 आंध्र प्रदेश में, 20 तमिलनाडु में, सात कर्नाटक में, छह तेलंगाना में और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में है।

Lalithaa Jewellery Mart का फाइनेंशियल

वित्तीय मोर्चे पर, 31 दिसंबर 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष के पहले नौ माह में ललिता ज्वेलरी मार्ट का एकीकृत परिचालन रेवेन्यू 12,594.67 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 262.33 करोड़ रुपये था। आनंद राठी एडवाइजर्स और इक्विरस कैपिटल इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। कंपनी के शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख