return to news
  1. Va Tech Wabag: सऊदी ने कैंसल किया ऑर्डर, शेयर 17% तक डूबे, जानें 200% रिटर्न वाली कंपनी का हाल

मार्केट न्यूज़

Va Tech Wabag: सऊदी ने कैंसल किया ऑर्डर, शेयर 17% तक डूबे, जानें 200% रिटर्न वाली कंपनी का हाल

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 18, 2024, 13:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने मंगलवार को बताया था कि सऊदी अरब के साथ उसकी एक डील कैंसल हो गई है। सऊदी वॉटर अथॉरिटी से उसे ₹2,700 करोड़ का ऑर्डर मिला था, वह अब कैंसल हो गया है।

शेयर सूची

कंपनी की आमदनी और प्रॉफिट पिछले साल तेजी से बढ़े थे।

कंपनी की आमदनी और प्रॉफिट पिछले साल तेजी से बढ़े थे।

Va Tech Wabag share price: इंडस्ट्रियल और म्यूनिसिपल यूजर्स के लिए डीसैलनाइजेशन और वॉटर ट्रीटमेंट सर्विसेज देने वाली कंपनी Va Tech Wabag के शेयर्स बुधवार को धड़ाम हो गए। पिछले 12 महीने से कंपनी की शेयर बाजार में परफॉर्मेंस बेहतरीन चल रही थी।

इस साल अभी तक कंपनी के स्टॉक्स 195% तक जा पहुंचे जबकि पिछले 12 महीने में ही ये 194% पहुंच गए। हालांकि, बुधवार सुबह बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर्स 17% तक नीचे जा गिरे। BSE पर यह सुबह ₹1,560/शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे।

कैंसल हुआ कॉन्ट्रैक्ट

दरअसल, एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने मंगलवार को बताया था कि सऊदी अरब के साथ उसकी एक डील कैंसल हो गई है। सऊदी वॉटर अथॉरिटी से उसे ₹2,700 करोड़ का ऑर्डर मिला था, वह अब कैंसल हो गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में कंपनी ने सितंबर में बताया था।

इसके कैंसल होने के बारे में वजहों का पता लगाने के लिए सऊदी अथॉरिटीज से बातचीत जारी है।

अभी तक रहा शानदार सफर

कंपनी ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में ₹70.3 करोड़ नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया था। एक रिपोर्ट में बताया था कि ऐसा टेक्नॉलजी और अंतरराष्ट्रीय प्रॉजेक्ट्स पर फोकस करके किया जा सका था।

इसके पहले पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹60.1 करोड़ था। सितंबर से पहले 6 महीने में कंपनी का प्रॉफिट ₹125.1 करोड़ था, जबकि इस दौरान पिछले साल यह ₹109.7 करोड़ था।

वहीं, इसी पीरियड में कुल आमदनी पिछले साल ₹1,258.9 करोड़ से बढ़कर ₹1,346 पर पहुंच गई।

क्या थी डील?

Saudi Water Authority 1.5 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी को मैनेज करती है जो 40 डिसैलिनेशन प्लांट्स से लेकर ग्राउंड या सर्फेस वॉटर प्योरिफिकेशन स्टेशन्स पर है। VA Tech Wabag ने जो प्लांट प्रपोज किया था उसे पानी की बेहतर क्वॉलिटी और ऊर्जा के लिए इंजिनियर किया जाना था। इस प्लांट को 30 महीनों में पूरा होना था।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।