return to news
  1. Jupiter Wagons को कितने करोड़ का ऑर्डर मिला कि 8% का हाई लगा बैठा शेयर? खरीदारी से पहले जान लें कमाई का हाल

मार्केट न्यूज़

Jupiter Wagons को कितने करोड़ का ऑर्डर मिला कि 8% का हाई लगा बैठा शेयर? खरीदारी से पहले जान लें कमाई का हाल

विकास तिवारी

2 min read | अपडेटेड September 11, 2025, 13:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Jupiter Wagons को रेलवे से 113 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद शेयर 8% चढ़कर 345 रुपए तक पहुंच गया। हालांकि, कंपनी की पहली तिमाही की कमाई कमजोर रही है। वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने अपना पहला शो-रूम भी लॉन्च किया है।

शेयर सूची

Jupiter Wagons

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में Jupiter Wagons का नेट प्रॉफिट 63% घटकर 33 करोड़ रुपए रह गया।

शेयर बाजार में गुरुवार को Jupiter Wagons ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी के शेयरों में 8% तक उछाल देखने को मिला जब इसकी सब्सिडियरी को रेलवे से 113 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला। हालांकि, हाल ही में जारी तिमाही नतीजे कमजोर रहे और प्रॉफिट में भारी गिरावट आई है। दोपहर 1 बजे तक स्टॉक 332 रुपए पर 4.28% ऊपर कारोबार कर रहा था। यह BSE 500 इंडेक्स से बेहतर परफॉर्मेंस रहा, जो फ्लैट कारोबार कर रहा था।

रेलवे से मिला है ऑर्डर

Jupiter Wagons ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी Jupiter Tatravagonka Railwheel Factory को भारतीय रेलवे से 9,000 LHB Axles सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब 113 करोड़ रुपए है। कंपनी ने इस जानकारी को एक्सचेंज के साथ शेयर करते हुए कहा कि यह ऑर्डर 9 सितंबर 2025 को मिला है।

ई-व्हीकल बिजनेस में भी कदम

रेलवे ऑर्डर के अलावा, कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस पर भी जोर दे रही है। Jupiter Electric Mobility ने हैदराबाद के बोवेनपल्ली में अपना पहला शोरूम खोला है। यहां कंपनी ने 1.05 टन का चार पहिया इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल (eLCV) – JEM TEZ लॉन्च किया है। यह वाहन 300 किमी से ज्यादा की सर्टिफाइड रेंज, 80kW मोटर पावर और 1.05 टन पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। यह शहरी लॉजिस्टिक्स, एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूशन और लास्ट माइल डिलीवरी के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है।

लेकिन तिमाही नतीजे हैं कमजोर

हालांकि, कंपनी की पहली तिमाही की कमाई उतनी दमदार नहीं रही। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में Jupiter Wagons का नेट प्रॉफिट 63% घटकर 33 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 89 करोड़ रुपए था। इसी तरह, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 54% घटकर 411 करोड़ रुपए पर आ गया, जबकि पिछले साल यह 895 करोड़ रुपए था। हालांकि, कंपनी का EBITDA 131 करोड़ रुपए पर स्थिर रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.