return to news
  1. Adani के अधिग्रहण से झूमे JP Power के शेयर, 2 दिन में 27% की जबरदस्त रैली

मार्केट न्यूज़

Adani के अधिग्रहण से झूमे JP Power के शेयर, 2 दिन में 27% की जबरदस्त रैली

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 20, 2025, 11:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Adani का Jaiprakash Associates के अधिग्रहण का प्रस्ताव लगभग ₹14,535 करोड़ का है, जिसमें ₹6,005 करोड़ अपफ्रंट दिए जाएंगे और बाकी रकम 1.5 से 2 साल में चुकाई जाएगी। Vedanta ने भी लगभग ₹16700 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन उसका भुगतान 5 साल में करने का प्लान था।

शेयर सूची

JPPOWER
--
JP Power

पिछले दो सेशन में JP Power का शेयर करीब 27 फीसदी भाग चुका है।

JP Power Share: जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों में आज 20 नवंबर को भी तेजी जारी है। आज यह स्टॉक करीब 12 फीसदी उछलकर 22.80 रुपये के भाव पर पहुंच गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह शेयर BSE पर 8.71 फीसदी बढ़कर 22.08 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यह उछाल इसलिए आया क्योंकि अदाणी ग्रुप (Adani Group) को कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को टेकओवर करने के लिए लेनदारों से मंजूरी मिल गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके पहले 19 नवंबर को भी इसके शेयरों में 14.91 फीसदी की तेजी आई थी। इस तरह पिछले दो सेशन में यह शेयर करीब 27 फीसदी भाग चुका है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15,194.12 करोड़ रुपये हो गया है।

Adani का लगभग ₹14,535 करोड़ में अधिग्रहण का प्रस्ताव

JAL, जो पहले JP Power की प्रमोटर कंपनी थी, उसके पास JP Power में लगभग 24% हिस्सेदारी है। Adani Enterprises ने बताया कि लेनदारों ने JAL को खरीदने के उनके प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है। JAL पर करीब ₹57,000 करोड़ का कर्ज बकाया है।

Adani का यह अधिग्रहण प्रस्ताव लगभग ₹14,535 करोड़ का है, जिसमें ₹6,005 करोड़ अपफ्रंट दिए जाएंगे और बाकी रकम 1.5 से 2 साल में चुकाई जाएगी। Vedanta ने भी लगभग ₹16700 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन उसका भुगतान 5 साल में करने का प्लान था। लेनदारों को अदाणी का प्रस्ताव इसलिए ज्यादा पसंद आया क्योंकि इसमें उन्हें जल्दी और ज्यादा अपफ्रंट रिकवरी मिल रही थी।

इस पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व NARCL (National Asset Reconstruction Company Ltd) कर रही है, जिसने पहले ही SBI सहित अन्य बैंकों से JAL का कर्ज खरीद लिया था। Adani Group ने अन्य दावेदारों- Dalmia Bharat, Jindal Power और PNC Infratech को पीछे छोड़ते हुए यह बोली जीत ली। JAL के कंट्रोलिंग शेयरहोल्डर मनोज गौड़ ने भी आखिरी समय में एक ऑफर दिया था, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया।

CoC के मंजूरी देने के बाद अब यह रिजॉल्यूशन प्लान NCLT (National Company Law Tribunal) में भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने पर यह भारत की सबसे बड़ी दिवालियापन समाधान प्रक्रियाओं में से एक बन सकती है। हालांकि JP Power के शेयर हाल के कुछ दिनों में उतार-चढ़ाव में रहे हैं, लेकिन 52-week के सबसे निचले स्तर ₹12.35 से अब भी काफी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि Adani जैसा मजबूत और वित्तीय रूप से सक्षम समूह आने से JP Group की कंपनियों में स्थिरता और लंबे समय का भरोसा बढ़ेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख