return to news
  1. IT Stocks पर AI का खौफ बरकरार, Wipro, Infosys समेत कई शेयर फिसले, 11 दिन में 16% टूटा इंडेक्स

मार्केट न्यूज़

IT Stocks पर AI का खौफ बरकरार, Wipro, Infosys समेत कई शेयर फिसले, 11 दिन में 16% टूटा इंडेक्स

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 18, 2026, 11:35 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा बिकवाली Persistent Systems और LTIMindtree में देखी गई और ये करीब 3 फीसदी तक टूट गए। इसके अलावा Tech Mahindra और Mphasis में 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखी गई।

शेयर सूची

IT Stocks

IT Stocks: पिछले 2 कारोबारी दिनों में Nifty IT में रिकवरी देखने को मिली थी।

IT Stocks: आईटी कंपनियों के शेयरों में आज 18 फरवरी को एक बार फिर बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। पिछले दो कारोबारी दिनों में मामूली रिकवरी के बाद अब एक बार फिर इन शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। आज Nifty IT इंडेक्स में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट नजर आई। वहीं पिछले 11 कारोबारी दिनों में यह इंडेक्स 6150 प्वॉइंट्स या करीब 16 परसेंट टूट चुका है। दरअसल, अमेरिका में टेक शेयरों की कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। इस गिरावट के पीछे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का प्रभाव है। कहा जा रहा है कि AI की वजह से आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल को खतरा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा बिकवाली Persistent Systems और LTIMindtree में देखी गई और ये करीब 3 फीसदी तक टूट गए। इसके अलावा Tech Mahindra और Mphasis में 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखी गई। Wipro, Infosys, Coforge और OFSS के शेयर भी करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गए। HCL Tech और TCS में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।

IT इंडस्ट्री में AI का खौफ

आईटी सेक्टर इस समय एक नई चुनौती से जूझ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेज प्रगति को लेकर डर है कि इससे पारंपरिक आईटी सेवाओं की जरूरत कम हो सकती है और भारतीय आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI कई पुराने सॉफ्टवेयर और टेस्टिंग सेवाओं को बेकार बना सकता है।

पिछले 2 दिनों में आई थी रिकवरी

इसके पहले पिछले 2 कारोबारी दिनों में Nifty IT में रिकवरी देखने को मिली थी। इसकी एक वजह वैल्यू बाइंग थी,क्योंकि पिछले कुछ दिनों में IT शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई थी, ऐसे में कई निवेशकों ने इसका कम भाव पर शेयर खरीदने का फैसला किया। इसके साथ ही Infosys और Anthropic ने हाथ मिला लिया, जिसके चलते निवेशकों का डर कुछ कम हुआ था। AI Summit 2026 से भी यह संकेत मिला कि AI का इस्तेमाल नौकरियां खत्म करने के बजाय सहयोग के रूप में होगा।

हालांकि य रिकवरी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। निवेशकों को डर है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल से भारतीय आईटी कंपनियों का हेडकाउंट-बेस्ड आउटसोर्सिंग मॉडल प्रभावित हो सकता है। इससे नए डील्स मिलने में देरी, क्लाइंट्स के फैसलों में टालमटोल और आगे चलकर रेवेन्यू ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। इसलिए आने वाले क्वार्टर्स में बड़ी डील्स और कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग पर खास नजर रहेगी।

Infosys और Anthropic ने मिलाया हाथ

Infosys ने अमेरिका की AI रिसर्च कंपनी Anthropic के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी का मकसद बड़े और कड़े नियमों वाले सेक्टर्स में कंपनियों को एडवांस AI टूल्स अपनाने में मदद करना है, जैसे टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग। इस पार्टनरशिप की शुरुआत टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक खास Anthropic Centre of Excellence से होगी। इसके बाद इसे धीरे-धीरे फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे अन्य सेक्टर्स तक बढ़ाया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख