return to news
  1. Nifty IT: Coforge समेत कई आईटी स्टॉक्स 5% तक टूटे, 1 महीने में 21% लुढ़का इंडेक्स, क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

मार्केट न्यूज़

Nifty IT: Coforge समेत कई आईटी स्टॉक्स 5% तक टूटे, 1 महीने में 21% लुढ़का इंडेक्स, क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 11:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा कमजोरी Coforge और Persistent Systems के शेयरों में है और ये 5 फीसदी से अधिक टूट गए हैं। HCL Tech, Infosys, Tech Mahindra, Mphasis और TCS के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा LTIM, Wipro और OFSS में 1-2% तक की कमजोरी है।

शेयर सूची

IT Stocks

IT Stocks: निवेशक इस बात से डरे हुए हैं कि AI कई इंडस्ट्रीज में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Nifty IT: आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 24 फरवरी को Nifty IT इंडेक्स 3.53 फीसदी या 1112.65 अंक तक टूटकर 30376.15 के स्तर तक आ गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। यह लगातार पांचवां दिन है जब IT इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में यह इंडेक्स करीब 21 फीसदी तक टूट चुका है। आईटी शेयरों में लगातार हो रही है बिकवाली के पीछे सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा कमजोरी Coforge और Persistent Systems के शेयरों में है और ये 5 फीसदी से अधिक टूट गए हैं। HCL Tech, Infosys, Tech Mahindra, Mphasis और TCS के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा LTIM, Wipro और OFSS में 1-2% तक की कमजोरी है।

क्या है IT कंपनियों में गिरावट की वजह

सोमवार रात को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। निवेशक इस बात से डरे हुए हैं कि AI कई इंडस्ट्रीज में बड़ा बदलाव ला सकता है। अमेरिकी बाजार को सबसे ज्यादा नीचे खींचने वाला शेयर IBM रहा, जो 13% टूट गया। यह गिरावट तब आई जब AI कंपनी Anthropic ने अपने AI टूल Claude Code में नई programming क्षमताओं की घोषणा की। निवेशकों को लगा कि इससे IBM जैसे पारंपरिक IT बिजनेस को नुकसान हो सकता है।

AI से जुड़े डर के कारण दूसरी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयर भी गिरे। Microsoft करीब 3% गिरा और CrowdStrike लगभग 10% टूट गया। निवेशकों को डर है कि AI उनके मौजूदा सॉफ्टवेयर मॉडल को कमजोर कर देगा। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, AI को लेकर डर सिर्फ IT या सॉफ्टवेयर सेक्टर में नहीं है। इस महीने ट्रकिंग, लॉजिस्टिक्स, कमर्शियल रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े शेयरों में भी गिरावट आई है।

Indian IT सेक्टर पर एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

ब्रोकरेज फर्म Jefferies का कहना है कि AI, IT इंडस्ट्री के बिजनेस मॉडल को बदल सकता है। Managed services घट सकती हैं, जबकि कंसल्टिंग और इंप्लीमेंटेशन का काम बढ़ सकता है। इससे बिजनेस में उतार-चढ़ाव और जोखिम दोनों बढ़ेंगे। Jefferies का यह भी मानना है कि इस साल अब तक 16% गिरावट के बावजूद IT शेयरों में आगे और गिरावट की संभावना ज्यादा है।

हाल ही में हुए India AI Impact Summit 2026 में इंडस्ट्री लीडर्स ने कहा कि AI बिजनेस मॉडल बदलेगा, लेकिन कंपनियां अचानक खत्म नहीं होंगी। जो कंपनियां तेजी से खुद को बदलेंगी और ग्राहकों की असली समस्याएं सुलझाएंगी, वही आगे टिकेंगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख