return to news
  1. IRCTC Q1 Results: जून तिमाही में 7.4% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी उछाल

मार्केट न्यूज़

IRCTC Q1 Results: जून तिमाही में 7.4% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी उछाल

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 13, 2025, 18:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

जून तिमाही के दौरान IRCTC का रेवेन्यू सालाना आधार पर ₹1159.7 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹1117.6 करोड़ रुपये से 3.8 फीसदी अधिक है। कंपनी के शेयर आज BSE पर 0.96 फीसदी बढ़कर 727.55 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

शेयर सूची

IRCTC
--
IRCTC Q1

IRCTC Q1 Results: अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.4 फीसदी बढ़ा है।

IRCTC Q1 Results: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने FY26 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.4 फीसदी बढ़कर 330.5 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 308 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयर आज BSE पर 0.96 फीसदी बढ़कर 727.55 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जून तिमाही के दौरान IRCTC का रेवेन्यू सालाना आधार पर ₹1159.7 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹1117.6 करोड़ रुपये से 3.8 फीसदी अधिक है। कंपनी के रेवेन्यू को कैटरिंग, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (रेलनीर), इंटरनेट टिकटिंग और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों से लगातार योगदान के कारण बढ़ावा मिला।

IRCTC का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) पिछले वर्ष की समान तिमाही के 375 करोड़ रुपये से 5.8% बढ़कर 396 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन पिछले वर्ष की समान तिमाही के 33.5% से बढ़कर 34.2% हो गया।

कंपनी का पहली तिमाही का कैटरिंग रेवेन्यू मामूली रूप से घटकर 547 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन पर्यटन रेवेन्यू वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 21% बढ़कर 148 करोड़ रुपये हो गया। IRCTC का पहली तिमाही का इंटरनेट टिकटिंग रेवेन्यू 9% बढ़कर 359 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेल नीर का रेवेन्यू जून तिमाही में लगभग स्थिर 110 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के नतीजों के साथ ही एक अहम कॉरपोरेट फैसला भी लिया गया। बोर्ड ने Royale Indian Rail Tours Limited (RIRTL) को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी है। यह कंपनी IRCTC और Cox & Kings Limited का संयुक्त उपक्रम है। इसके लिए याचिका नई दिल्ली स्थित नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में कंपनी एक्ट, 2013 के तहत दायर की जाएगी।

IRCTC का ऑपरेशनल प्रदर्शन मजबूत रहा है, लेकिन वह कई कानूनी और टैक्स से जुड़े मामलों में उलझी हुई है। एक बड़ा मामला ट्रेनों में कैटरिंग सर्विस के लिए बढ़े हुए लाइसेंस शुल्क को लेकर है, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और जिसका वित्तीय असर अभी खातों में नहीं जोड़ा गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख