return to news
  1. Iran War के बीच 10% टूटा बाजार, पिछली जंगों के बाद कितने समय में हुई थी रिकवरी, क्या कहता है इतिहास?

मार्केट न्यूज़

Iran War के बीच 10% टूटा बाजार, पिछली जंगों के बाद कितने समय में हुई थी रिकवरी, क्या कहता है इतिहास?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 16, 2026, 12:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Iran Israel War: इतिहास बताता है कि युद्ध के दौरान आमतौर पर शेयर बाजार में बिकवाली होती है। हालांकि युद्ध खत्म होने के बाद तेज रिकवरी भी देखी गई है। आइए समझते हैं इसके पहले अलग-अलग युद्धों में बाजार में कितनी गिरावट देखी गई थी और उसके बाद रिकवरी में कितना समय लगा था।

Stock Market

Stock Market: युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक बाजार में करीब 8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

Iran-Israel War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध आज 16 मार्च को भी जारी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पर 28 फरवरी को बम गिराया गया था। इस घटना के बाद आज जंग का 17वां दिन है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक बाजार में करीब 8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि युद्ध की आशंका के बीच शेयर बाजार 28 फरवरी के पहले भी दबाव में था। ऐसे में पिछले एक महीने में बाजार करीब 10 फीसदी टूट चुका है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

युद्ध के दौरान शेयर बाजार में बिकवाली

इतिहास बताता है कि युद्ध के दौरान आमतौर पर शेयर बाजार में बिकवाली होती है। हालांकि युद्ध खत्म होने के बाद तेज रिकवरी भी देखी गई है। 1990 से लेकर अब तक बाजार ने कई युद्ध या छोटे-बड़े हमले देखे हैं, जिनमें इराक वॉर, कारगिल वॉर, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अटैक, 25/11 मुंबई अटैक, पुलवामा अटैक और रूस-यूक्रेन वॉर शामिल हैं। इस बारे में टेक्नोफंडा इनवेस्टिंग के Vivek Mashrani ने कुछ आंकड़े साझा किए हैं। आइए समझते हैं इसके पहले अलग-अलग युद्धों में बाजार में कितनी गिरावट देखी गई थी और उसके बाद रिकवरी में कितना समय लगा था।

Iraq War

पहली घटना Iraq War (1990) की है। उस समय बाजार लगभग 14% गिर गया, लेकिन उसके बाद सिर्फ 1 महीने में 26%, 3 महीने में 39% और 6 महीने में 65% तक बढ़ गया। इसका मतलब है कि डर के कारण बाजार गिरा, लेकिन हालात सामान्य होने पर तेजी से रिकवरी हुई।

Kargil War

इसके बाद साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल वॉर हुआ। उस समय बाजार करीब 11% गिरा, लेकिन बाद में 1 महीने में 17%, 3 महीने में 33% और 6 महीने में 40% तक बढ़ गया।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अटैक

11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद भारतीय बाजार लगभग 18% गिरा, लेकिन बाद में 1 महीने में 18%, 3 महीने में 35% और 6 महीने में 45% तक रिकवर हो गया।

2008 का मुंबई अटैक और पुलवामा अटैक

भारत में हुए 2008 मुंबई अटैक के समय बाजार सिर्फ 3% गिरा, लेकिन उसके बाद 1 महीने में 20%, 3 महीने में 24% और 6 महीने में 36% तक ऊपर चला गया था। इसी तरह पुलवामा अटैक (2019) के समय बाजार केवल 2% गिरा और बाद में धीरे-धीरे 6 महीने में 14% तक बढ़ गया।

Russia–Ukraine War

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 2022 में शुरू हुआ था और अब इसे 4 साल हो गए हैं। शुरुआत में बाजार लगभग 11% गिरा, लेकिन बाद में 1 महीने में 7%, 3 महीने में 19% और 6 महीने में 25% तक रिकवर हो गया।

इस हिसाब से जब भी दुनिया में युद्ध या बड़ा हमला होता है, तो शेयर बाजार डर के कारण थोड़े समय के लिए गिर जाता है। लेकिन इतिहास बताता है कि कुछ महीनों बाद बाजार अक्सर फिर से ऊपर चला जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख