return to news
  1. 2025 में IPO की सुनामी! कंपनियों ने जुटाए रिकॉर्ड ₹1.6 लाख करोड़, लेकिन घट गई निवेशकों की कमाई

मार्केट न्यूज़

2025 में IPO की सुनामी! कंपनियों ने जुटाए रिकॉर्ड ₹1.6 लाख करोड़, लेकिन घट गई निवेशकों की कमाई

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 28, 2025, 14:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IPO बाजार में भारत अब दुनिया में चौथे स्थान पर है। अमेरिका पहले नंबर पर है, फिर हांगकांग और चीन। भारत का IPO बाजार अभी दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है। Groww, PhysicsWallah और Pine Labs जैसे बड़े IPO ने बाजार का मूड बेहतर किया है।

IPO

2025 का कुल IPO फंडरेजिंग लगभग ₹2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।

IPO 2025: Meesho, Aequs और Vidya Wires दिसंबर में अपना IPO लाने जा रही हैं। इसके साथ ही 2025 में IPO बाजार ने नया इतिहास बना दिया है। इस साल IPO के जरिए कंपनियों ने अब तक ₹1.6 लाख करोड़ से ज्यादा पैसा जुटा लिया है, जो 2024 के 1.59 लाख करोड़ के रिकॉर्ड से अधिक है। अभी पूरा दिसंबर महीना बचा हुआ है, ऐसे में इस आंकड़े के आगे और बढ़ने की उम्मीद है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है आंकड़ा

सबसे खास बात यह है कि फंड जुटाने का लगभग आधा हिस्सा सिर्फ सितंबर के बाद आया है। माना जा रहा है कि करीब 10 और कंपनियां IPO लाने वाली हैं, जिनसे लगभग ₹25000 करोड़ जुट सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो 2025 का कुल IPO फंडरेजिंग लगभग ₹2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।

बता दें कि Meesho लगभग 5421 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। इसके अलावा, Aequs लगभग 921 करोड़ रुपये और Vidya Wires लगभग 300 करोड़ रुपये जुटाने जुटाने की योजना बना रहा है।

ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जमकर बेची गई हिस्सेदारी

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए प्रमोटर्स ने बड़ी मात्रा में हिस्सेदारी बेची है। प्रमोटर, प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेशकों ने मिलकर ₹1 लाख करोड़ से अधिक की हिस्सेदारी बेची है। प्राइम डेटाबेस के अनुसार 2021 से 2025 के बीच कुल ₹5.4 लाख करोड़ का IPO आया, जिसमें से लगभग दो-तिहाई पैसा सिर्फ OFS के जरिए आया था।

निवेशकों की घटी कमाई

इस बार सबसे बड़ी चिंता निवेशकों की कमाई को लेकर है। पहले IPO में लिस्टिंग के दिन अच्छी कमाई हो जाती थी। 2023 और 2024 में औसत लिस्टिंग गेन 29–30% था। लेकिन 2025 में यह सिर्फ 9% रह गया है। 91 कंपनियों की लिस्टिंग में सिर्फ बहुत कम कंपनियों ने 50% से ज्यादा रिटर्न दिया, जबकि ज्यादातर शेयर कुछ महीनों में गिर गए। इससे रिटेल निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

इसी को देखते हुए SEBI ने नियम और कड़े कर दिए हैं। अब एंकर निवेशकों, प्रमोटरों और कंपनियों को ज्यादा पारदर्शिता रखनी होगी। SEBI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कंपनियों की बुक्स, बोर्ड, और प्रमोटरों का ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत हो, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।

IPO बाजार में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर

CITI की एक रिपोर्ट के मुताबिक IPO बाजार में भारत अब दुनिया में चौथे स्थान पर है। अमेरिका पहले नंबर पर है, फिर हांगकांग और चीन। भारत का IPO बाजार अभी दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है। Groww, PhysicsWallah और Pine Labs जैसे बड़े IPO ने बाजार का मूड भी बेहतर किया है। FIIs (विदेशी निवेशक) ने भले ही सेकेंडरी मार्केट में शेयर बेचे हों, लेकिन उन्होंने IPO में लगभग $7.5 बिलियन लगाए हैं। इससे पता चलता है कि वे भारत के बाजार पर भरोसा रखते हैं।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख