return to news
  1. Advance Agrolife की हुई 13% के प्रीमियम पर धमाकेदार लिस्टिंग, तो Om Freight Forwarders ने पहले ही दिन निवेशकों को दिया झटका

मार्केट न्यूज़

Advance Agrolife की हुई 13% के प्रीमियम पर धमाकेदार लिस्टिंग, तो Om Freight Forwarders ने पहले ही दिन निवेशकों को दिया झटका

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड October 08, 2025, 10:08 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IPO Listing Alert: Advance Agrolife कृषि रसायन बनाती है और भारत सहित कई देशों में बेचती है। Om Freight Forwarders लॉजिस्टिक्स और फ्रेट सेवाओं में काम करती है। दोनों कंपनियों के शेयर आज BSE और NSE पर लिस्ट हो गई हैं।

ipo-listing-today-advance-agrolife-om-freight-forwarders-october

दोनों कंपनियों के शेयर आज BSE और NSE पर लिस्ट हो गई हैं।

IPO Listing Alert: IPO Listing Alert: आज BSE और NSE पर Advance Agrolife और Om Freight Forwarders दो IPO लिस्ट हो गए हैं। Advance Agrolife ने 13% के प्रीमियम पर लिस्टिंग की है। इसका इश्यू प्राइस 100 रुपये था, जो 113 रुपये पर लिस्ट हुआ है। जबकि Om Freight Forwarders ने 82 रुपये पर लिस्टिंग की है। इश्यू प्राइस 135 रुपये प्रति शेयर था। यह 38.89 फीसदी के डिस्काउंट पर है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Advance Agrolife को मिला था बंपर सब्सक्रिप्शन

Advance Agrolife Ltd. का IPO कुल ₹192.86 करोड़ का है। इसमें कंपनी ने 1.93 करोड़ नए शेयर जारी किए हैं। IPO 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खुला और 6 अक्टूबर को आवंटन किया गया। कीमत ₹100 प्रति शेयर तय की गई थी। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 150 शेयर यानी ₹15,000 है। कर्मचारी भी इस IPO में हिस्सा ले सकते हैं, उनके लिए 30,000 शेयर ₹5 की छूट पर आरक्षित हैं। IPO ने कुल 56.90 गुना सब्सक्रिप्शन पाया। रिटेल में 23.14 गुना, QIB में 27.31 गुना और NII में 175.30 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ। अंतिम GMP 13 रुपये था।

क्या करती है कपंनी?

Advance Agrolife कृषि रसायन बनाती है। इसके उत्पाद मुख्य रूप से अनाज, सब्ज़ियां और बागवानी फसलों में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी भारत के 19 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में काम करती है और UAE, बांग्लादेश, चीन, तुर्की, मिस्र, केन्या और नेपाल में भी अपने उत्पाद बेचती है। जयपुर, राजस्थान में कंपनी की तीन फैक्ट्रियां हैं। कंपनी में 543 कर्मचारी काम करते हैं।

लॉजिस्टिक्स बिजनेस में है Om Freight Forwarders

Om Freight Forwarders Ltd. का IPO कुल ₹122.31 करोड़ का है। इसमें 0.18 करोड़ नए शेयर और 0.73 करोड़ ऑफर फॉर सेल शेयर शामिल हैं। IPO 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खुला और 6 अक्टूबर को आवंटन हुआ। कीमत ₹135 प्रति शेयर तय की गई थी। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 111 शेयर यानी ₹14,985 है। IPO ने कुल 3.88 गुना सब्सक्रिप्शन पाया। रिटेल में 2.77 गुना, QIB में 3.97 गुना और NII में 7.39 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।

Om Freight एक लॉजिस्टिक्स कंपनी है। यह भारत में 28 शाखाओं और दुनिया में 800+ जगहों पर काम करती है। कंपनी रोड, रेल, एयर और सी फ्रेट, कस्टम क्लियरेंस, प्रोजेक्ट और चार्टर सेवाएं, गोदाम और डिस्ट्रीब्यूशन जैसी सेवाएं देती है। कंपनी के पास 135 कमर्शियल वाहन और उपकरण हैं और 22 लॉजिस्टिक पार्टनर भी जुड़े हैं। FY25 में कंपनी का कुल आय 494.05 करोड़ और PAT 21.99 करोड़ रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख