return to news
  1. Insurance Stocks: RBI की सख्ती से बीमा कंपनियों के शेयरों में कमजोरी, बिजनेस पर कितना पड़ सकता है असर?

मार्केट न्यूज़

Insurance Stocks: RBI की सख्ती से बीमा कंपनियों के शेयरों में कमजोरी, बिजनेस पर कितना पड़ सकता है असर?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 13:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

RBI ने नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं, जिसका मकसद फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की गलत बिक्री और जबरन क्रॉस-सेलिंग को रोकना है। अगर नियम सख्त होते हैं, तो बैंकों के जरिए पॉलिसी बेचने की रफ्तार कम हो सकती है। अब अलग-अलग सहमति लेनी होगी और प्रोडक्ट की उपयुक्तता जांचनी होगी।

शेयर सूची

Insurance stocks

Insurance stocks: नए प्रस्ताव के तहत, बैंकों को हर वित्तीय प्रोडक्ट के लिए अलग और साफ सहमति लेनी होगी।

Insurance Stocks: भारतीय बीमा कंपनियों के शेयरों में आज 12 फरवरी को कमजोरी नजर आ रही है। HDFC Life Insurance Company का शेयर 1.64 फीसदी गिरकर 689.35 पर आ गया। इसके अलावा SBI Life Insurance Company का शेयर भी 1.4 फीसदी तक टूट गया। इसके अलावा ICICI Prudential Life और ICICI Lombard में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के विज्ञापन, मार्केटिंग और बिक्री को लेकर सख्त ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की गलत बिक्री पर सख्ती

RBI ने नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं, जिसका मकसद फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की गलत बिक्री और जबरन क्रॉस-सेलिंग को रोकना है। अगर नियम सख्त होते हैं, तो बैंकों के जरिए पॉलिसी बेचने की रफ्तार कम हो सकती है। अब अलग-अलग सहमति लेनी होगी और प्रोडक्ट की उपयुक्तता जांचनी होगी, जिससे बिक्री प्रक्रिया ज्यादा दस्तावेजी और समय लेने वाली हो सकती है। इससे कम समय में पॉलिसियों की संख्या पर असर पड़ सकता है। RBI ने इन ड्राफ्ट नियमों पर 4 मार्च 2026 तक सुझाव मांगे हैं। अंतिम नियम 1 जुलाई 2026 से लागू करने का प्रस्ताव है।

RBI के ड्राफ्ट नियम क्या कहते हैं?

RBI ने मिस-सेलिंग की स्पष्ट परिभाषा दी है। इसमें शामिल हैं:

  • ग्राहक के लिए अनुपयुक्त प्रोडक्ट बेचना
  • गलत या भ्रामक जानकारी देना
  • स्पष्ट सहमति के बिना बिक्री करना
  • प्रोडक्ट को जबरन दूसरे प्रोडक्ट के साथ जोड़ना (Compulsory Bundling)
  • किसी भी तरह की अनुचित या शोषणकारी प्रथा

नए प्रस्ताव के तहत, बैंकों को हर वित्तीय प्रोडक्ट के लिए अलग और साफ सहमति लेनी होगी। एक साथ कई प्रोडक्ट के लिए एक ही सहमति नहीं ली जा सकेगी। एक प्रोडक्ट को दूसरे से जोड़कर अनिवार्य नहीं बनाया जा सकेगा। हर प्रोडक्ट के लिए अलग आवेदन फॉर्म भरवाना होगा। किसी भी प्रोडक्ट को बेचने से पहले बैंक को यह जांचना होगा कि वह ग्राहक के लिए सही और उपयुक्त है या नहीं। इससे बिक्री प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित और नियम-आधारित हो जाएगी।

डायरेक्ट सेलिंग एजेंट और डायरेक्ट मार्केटिंग एजेंट पर भी सख्ती

डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) और डायरेक्ट मार्केटिंग एजेंट (DMA) पर भी सख्ती की गई है। बैंकों को उनकी योग्यता जांचनी होगी, ट्रेनिंग देनी होगी, ऑडिट करना होगा और उनकी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। बैंक शाखाओं के अंदर काम करने वाले एजेंट साफ तौर पर बैंक कर्मचारियों से अलग दिखने चाहिए। बैंक किसी तीसरे पक्ष के प्रोडक्ट को अपना बताकर नहीं बेच सकते। उन्हें यह स्पष्ट बताना होगा कि वे केवल डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

विज्ञापन के नियम भी सख्त किए गए हैं। सभी प्रचार सामग्री में शुल्क और जोखिम की साफ जानकारी देनी होगी और कोई भ्रामक दावा नहीं किया जा सकेगा। साथ ही, “डार्क पैटर्न” यानी फर्जी जल्दबाजी दिखाना, छुपे हुए चार्ज, जबरन क्लिक या सब्सक्रिप्शन जाल जैसी डिजिटल चालों पर भी साफ रोक लगा दी गई है।

बीमा सेक्टर पर असर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन नियमों से बैंकएश्योरेंस मॉडल बंद नहीं होगा, लेकिन बीमा बेचने का तरीका जरूर बदलेगा। शुरुआत में बैंकों के जरिए पॉलिसी जारी करने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, क्योंकि प्रक्रिया ज्यादा नियमों और अनुपालन पर आधारित हो जाएगी। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि साफ जानकारी और गलत बिक्री में कमी से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, जो लंबी अवधि में बीमा सेक्टर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख