return to news
  1. Innovision IPO का घटाया गया प्राइस बैंड और सब्सक्रिप्शन विंडो भी हो गया एक्सटेंड, क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

मार्केट न्यूज़

Innovision IPO का घटाया गया प्राइस बैंड और सब्सक्रिप्शन विंडो भी हो गया एक्सटेंड, क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड March 13, 2026, 08:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

इनोविजन लिमिटेड की स्थापना 2007 में हुई थी और यह पूरे भारत में ग्राहकों को मैनपावर सर्विसेज, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल्स डेवलपमेंट ट्रेनिंग देती है। कंपनी के भारत भर में रजिस्टर्ड और कॉर्पोरेट ऑफिसों समेत 35 ऑफिस हैं।

इनोविजन आईपीओ

इनोविजन आईपीओ का क्यों कम किया गया प्राइस बैंड और बढ़ाया गया सब्सक्रिप्शन विंडो?

मैनपावर और टोल प्लाजा मैनेजमेंट सर्विसेज देने वाली कंपनी इनोविजन लिमिटेड ने गुरुवार यानी कि 12 मार्च को अपने आईपीओ की अंतिम तारीख 17 मार्च तक बढ़ा दी है। इनोविजन का सब्सक्रिप्शन विंडो 10 मार्च को खुला था और 12 मार्च बोली लगाने की आखिरी तारीख थी, लेकिन कंपनी ने इसे बढ़ाकर 17 मार्च तक कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी ने प्राइस बैंड भी कम करने का फैसला लिया है। पहले इनोविजन आईपीओ का प्राइस बैंड 521 रुपये से 548 रुपये था, जिसे घटाकर अब 494 रुपये 519 रुपये कर दिया गया है। दरअसल निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद कंपनी को ये फैसले लेने पड़े।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शेयर मार्केट को दी जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अब प्राइस बैंड को घटाकर 494-519 रुपये प्रति शेयर कर दिया है, जो पहले 521-548 रुपये प्रति शेयर था। बोली के लिए कीमत का नया दायरा 13 मार्च यानी आज से प्रभावी होगा। इस आईपीओ के पहले तीन दिन के दौरान निवेशकों की भागीदारी काफी कम रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन तक आईपीओ को कुल मिलाकर केवल 32% सब्सक्रिप्शन मिला था। क्यूआईबी के लिए आरक्षित हिस्सा 99% भरा, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 36% अभिदान मिला। खुदरा निवेशक कैटेगरी में मांग सबसे कमजोर रही, जहां केवल 28% अभिदान मिला।

इनोविजन लिमिटेड के बारे में

इनोविजन लिमिटेड की स्थापना 2007 में हुई थी और यह पूरे भारत में ग्राहकों को मैनपावर सर्विसेज, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल्स डेवलपमेंट ट्रेनिंग देती है। कंपनी के भारत भर में रजिस्टर्ड और कॉर्पोरेट ऑफिसों समेत 35 ऑफिस हैं। 15 जनवरी, 2026 तक, इनोविजन लिमिटेड भारत के 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत है। मैनपावर सर्विसेज में तीन ऑपरेसनल सेगमेंट शामिल हैं- मानवयुक्त निजी सुरक्षा सेवाएं (Manned Private Security Services), एकीकृत सुविधा प्रबंधन (आईएफएम) सेवाएं (, Integrated Facility Management (IFM) Services) और मानव संसाधन स्रोत और वेतन भुगतान (Manpower Sourcing and Payroll)। 15 जनवरी, 2026 तक, कंपनी ने विभिन्न क्षेत्रों में 180 से अधिक ग्राहकों को सर्विसेज दीं और 1,000 से अधिक ग्राहक परिसरों को सेवाएं दीं। कंपनी खुदरा, स्वास्थ्य सेवा, भंडारण, लॉजिस्टिक्स और बीएफएसआई समेत विभिन्न क्षेत्रों के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है।

मैक्स हेल्थकेयर लिमिटेड, स्टेलर वैल्यू चेन और सीक्वल लॉजिस्टिक्स इसके कुछ प्रमुख ग्राहक हैं। इनोविजन लिमिटेड, निजी सुरक्षा एजेंसी विनियामक अधिनियम, 2025 के तहत सुरक्षा कर्मियों को फिजिकल और क्लासरूम ट्रेनिंग भी देती है, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के तुर्कियावास में स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर में दिया जाता है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख