return to news
  1. Infosys Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 2% घटकर ₹6654 करोड़ पर आया मुनाफा, कंपनी ने बढ़ाया रेवेन्यू गाइडेंस

मार्केट न्यूज़

Infosys Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 2% घटकर ₹6654 करोड़ पर आया मुनाफा, कंपनी ने बढ़ाया रेवेन्यू गाइडेंस

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड January 14, 2026, 16:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Infosys ने FY26 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाकर 3-3.5% कर दिया है। इंफोसिस के शेयरों में आज 0.07 फीसदी की मामूली तेजी रही और यह स्टॉक BSE पर 1599.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

शेयर सूची

Infosys

Infosys ने बाजार के अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं।

Infosys Q3 Results: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने आज 14 जनवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6654 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज ₹6806 करोड़ के मुनाफे से सालाना आधार पर 2.2 फीसदी कम है। कंपनी ने बाजार के अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys ने बढ़ाया रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस

Infosys का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹45,479 करोड़ हो गया। कंपनी ने FY26 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ा दिया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए इसने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को पहले के 2%-3% से बढ़ाकर 3%-3.5% कर दिया है। Infosys के आंकड़ों में भी लेबर कोड्स का असर देखने को मिला है। इसके साथ ही कंपनी ने पूरे साल के लिए 20 से 22 फीसदी के ऑपरेटिंग मार्जिन आउटलुक को बरकरार रखा है।

कैसे रहे Infosys के नतीजे

इंफोसिस का ऑपरेटिंग मार्जिन घटकर 18.4 फीसदी रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 21.3 फीसदी था। मार्जिन पर ज्यादा खर्च और लेबर कोड से जुड़े प्रावधानों का असर देखने को मिला। हालांकि, एडजस्टेड बेसिस पर कंपनी ने बताया कि ऑपरेटिंग मार्जिन 21.2 फीसदी रहा।

IT दिग्गज ने सीजन के हिसाब से कमजोर तिमाही में भी लगातार ग्रोथ और मजबूत डील हासिल की है। इंफोसिस के शेयरों में आज 0.07 फीसदी की मामूली तेजी रही और यह स्टॉक BSE पर 1599.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

कांस्टेंट करेंसी के हिसाब से Infosys की रेवेन्यू ग्रोथ सालाना 1.7 फीसदी और तिमाही आधार पर 0.6 फीसदी रही। इस तिमाही में कंपनी की बड़ी डील्स मजबूत रहीं और कुल $4.8 बिलियन की डील्स साइन हुईं, जिसमें से 57 फीसदी नेट न्यू डील्स थीं। इससे आने वाले समय में रेवेन्यू की विजिबिलिटी को कुछ सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख