return to news
  1. IndusInd Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 88% घट गया मुनाफा, NII में भी 13% की गिरावट

मार्केट न्यूज़

IndusInd Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 88% घट गया मुनाफा, NII में भी 13% की गिरावट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड January 23, 2026, 17:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IndusInd Bank Q3 Results: बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 13 फीसदी घटकर 4561.65 करोड़ रुपये हो गई। बैंक के शेयरों में आज 1.04 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 893.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

शेयर सूची

IndusInd Bank

IndusInd Bank: यह स्टॉक BSE पर 893.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

IndusInd Bank Q3 Results: प्राइवेट सेक्टर लेंडर इंडसइंड बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 88.5 फीसदी घट गया है। बैंक ने इस अवधि में महज 161.16 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके पहले Q3 FY25 में यह आंकड़ा 1401.28 करोड़ रुपये था। बैंक के शेयरों में आज 1.04 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 893.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NII में 13% की गिरावट

इंडसइंड बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 13 फीसदी घटकर 4561.65 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की समान तिमाही में NII 5,228 करोड़ रुपये थी। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। नेट इंटरेस्ट इनकम लोन पर कमाए गए ब्याज और जमा पर दिए गए ब्याज के बीच का अंतर होता है। तिमाही के दौरान प्रोविजन 20.2% बढ़कर 2,095.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 1,742.6 करोड़ रुपये था।

इंडसइंड बैंक की एसेट क्वालिटी (कर्ज की गुणवत्ता) में हल्का सुधार दिखा है। बैंक का ग्रॉस NPA 3.56% रहा, जो पिछली तिमाही में 3.60% था। वहीं नेट NPA 1.04% पर स्थिर रहा। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) बढ़कर 71.5% हो गया। दिसंबर तिमाही में बैंक ने ₹2,096 करोड़ का प्रावधान किया। कुल मिलाकर बैंक के लोन से जुड़े प्रावधान ₹10,027 करोड़ रहे, जो कुल लोन बुक का 3.16% है।

बैंक का लोन बुक सालाना आधार पर 13.1% घटा और डिपॉजिट 3.8% कम हुए हैं। पिछले एक साल में बैंक में कई बड़े प्रबंधन बदलाव भी हुए हैं, जो गवर्नेंस और अकाउंटिंग से जुड़ी चिंताओं के कारण हुए।

नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी सुधरकर 3.52% हो गया, जो पिछली तिमाही में 3.32% था। इसका मतलब है कि बैंक की ब्याज से कमाई बेहतर हुई है। इस बीच बैंक ने बताया कि उसके चेयरमैन सुनील मेहता जनवरी में कार्यकाल पूरा होने पर पद छोड़ देंगे। उनकी जगह SBI के पूर्व MD अरिजीत बसु नए चेयरमैन होंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख